लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : आय से अधिक सम्पति के मामले में तीन अधिकारियों के खिलाफ मामले, तलाशी

By भाषा | Updated: November 20, 2020 14:05 IST

Open in App

जयपुर, 20 नवम्बर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति को लेकर तीन अधिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं और उनके 10 ठिकानों पर औचक तलाशी ली जा रही है। वहीं ब्यूरो ने एक पटवारी को 11 हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि इन्टेलिजेन्स शाखा की उदयपुर व कोटा इकाई ने तीन अधिकारियों के विरूद्ध भ्रष्ट साधनों से आय से अधिक सम्पति अर्जित करने की सूचना मिलने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया।

इस तरह का पहला मामला उदयपुर में अधीक्षण अभियंता एवीवीएनएल गिरीश कुमार जोशी के खिलाफ दर्ज किया गया है। उनके चार स्थानों पर विभिन्न टीमों द्वारा तलाशी ली जा रही है। जोशी द्वारा प्रथमदृष्टया आय के आनुपातिक रूप से आठ करोड़ से अधिक अवैध सम्पति अर्जित करने का अनुमान है।

इसी तरह बूंदी जिले में पंचायत समिति केशोरायपाटन के सहायक विकास अधिकारी चिरंजीलाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर उसके चार ठिकानों पर टीमें तलाशी ले रही हैं। ब्यूरो के अनुसार प्रथमदृष्टया आरोपी चिरंजीलाल द्वारा 2.68 करोड की अवैध सम्पति अर्जित करने का अनुमान है।

तीसरा मामला रीको जयपुर में सीनियर डीजीएम (जो अधीक्षण अभियंता स्तर के अधिकारी है) सतीश कुमार गुप्ता के खिलाफ दर्ज किया गया। उनसे जुड़े दो स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। ब्यूरो के आकलन के अनुसार आरोपी गुप्ता ने 4.13 करोड़ की अवैध सम्पति अर्जित की है।

सोनी ने बताया कि एक अन्य मामले में एक पटवारी को रिश्चत लेते गिरफ्तार किया गया है। परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि सीमा ज्ञान व नामांतरण खोलने की एवज में चौमूं का पटवारी राजेन्द्र मीणा रिश्वत मांग रहा है। ब्यूरो की टीम ने आरोपी पटवारी राजेन्द्र मीणा को 11 हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता