लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: संयुक्त श्रम आयुक्त खिलाफ बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 14, 2021 19:09 IST

Open in App

कोटा , 14 जुलाई राजस्थान के कोटा जिले में 50 वर्षीय संयुक्त श्रम आयुक्त खिलाफ उनके कार्यालय की एक कर्मचारी के साथ बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया है कि प्रदीप झा ने उसके साथ पहले दिल्ली में और फिर कोटा में बलात्कार किया। बुधवार को महिला का मेडिकल परीक्षण कराकर उसका बयान दर्ज किया गया।

सर्कल इंस्पेक्टर मुकेश मीणा ने बताया कि महिला ने आरोपी के खिलाफ यौन शोषण और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कोटा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पास शिकायत दर्ज कराई ।

उन्होंने बताया कि एसपी के निर्देश पर पुलिस ने सोमवार की रात झा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354, 376 और 384 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने आरोप लगाया कि सरकारी काम के बहाने एक बार आरोपी उसे दिल्ली ले गया, जहां उसने राजस्थान हाउस में उसके साथ दुष्कर्म किया और अगली बार जबरन उसे कोटा के पिपल्डा हाउस ले गया, जहां उसने दोबारा वारदात को अंजाम दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है