लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: प्रेमी की हत्या में महिला व उसके तीन परिजनों पर मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: September 22, 2021 16:34 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 22 सितंबर राजस्थान के बारां शहर में प्रेमी की हत्या के आरोप में महिला और उसके तीन परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि रजाकुमार प्रजापत (28) का शव मंगलवार को लंका कॉलोनी स्थित उसके घर से 25 मीटर दूर मिला था। पुलिस के अनुसार महिला भी इसी इलाके में रहती है। पुलिस ने बताया कि महिला सोनी अरवाल, उसके माता-पिता जितेंद्र और ममता तथा दादी के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार सुबह प्राथमिकी दर्ज की।

प्रजापत के पिता मोतीलाल के अनुसार, उनका बेटा सोमवार देर रात घर से यह कहकर गया था कि वह अपने दोस्त को छोड़ने जा रहा है। हालांकि कुछ घंटे बाद उन्हें खबर मिली कि उनका बेटा बेसुध सड़क पर पड़ा है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मोतीलाल ने दावा किया कि उसके बेटे के पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला के साथ प्रेम संबंध थे और आरोप लगाया कि उसके परिवार के लोगों ने ही उनके बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी।

बारां सिटी थाना क्षेत्र के क्षेत्रीय निरीक्षक मांगी सिंह यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत महिला, उसके माता-पिता और दादी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए