राजस्थान: कार खंभे से टकराई, युवती की मौत, दो अन्य घायल
By भाषा | Updated: April 8, 2021 23:43 IST2021-04-08T23:43:24+5:302021-04-08T23:43:24+5:30

राजस्थान: कार खंभे से टकराई, युवती की मौत, दो अन्य घायल
जयपुर, आठ अप्रैल जयपुर के दुर्गापुरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक कार दुर्गापुरा फ्लाईओवर के एक खंभे से टकरा गई, जिससे कार में सवार एक युवती की मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह हादसा उस समय हुआ जब कार में सवार लोग एक कॉल सेंटर से ड्यूटी के बाद वापस लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि मृतक युवती की पहचान महेश नगर निवासी आरूषी शर्मा के रूप में की गई है।
पुलिस ने बताया कि उसके दो साथी चंद्रप्रकाश और शरद घायल हो गये। चंद्रप्रकाश कार चला रहा था।
पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव परिजन को सौंप दिया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।