लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थानः लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की परख शुरू, 25 सीटों के लिए कांग्रेस में 100 दावेदार

By धीरेंद्र जैन | Updated: February 7, 2019 05:19 IST

कांग्रेस में सभी 25 सीटों पर 100 से अधिक दावेदार ताल ठोक रहे हैं। इससे पहले भी सीएमआर में सीटवार दावेदारों के नामों में चर्चा हो चुकी है। चुनाव समिति की बैठक के बाद चुनाव कमेटियों के गठन के साथ ही दावेदारों के नामों पर चर्चा आरंभ हो जाएगी। 

Open in App

मिशन -25 यानि कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए राजस्थान के दोनों बड़े दल भाजपा और कांग्रेस मंथन मंे जुट गये हैं। 

लोकसभा चुनाव के दावेदारों के मापदंड व अन्य फीडबैक को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक चल रही है। बैठक मंे पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अवनिाश पांडे  के साथ सभी सदस्य मौजूद हैं। कांग्रेस में सभी 25 सीटों पर 100 से अधिक दावेदार ताल ठोक रहे हैं। इससे पहले भी सीएमआर में सीटवार दावेदारों के नामों में चर्चा हो चुकी है। चुनाव समिति की बैठक के बाद चुनाव कमेटियों के गठन के साथ ही दावेदारों के नामों पर चर्चा आरंभ हो जाएगी। 

वहीं दूसरी ओर भाजपा ने एक फरवरी से ही रायशुमारी चल रही है। प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर, प्रभारी वी. सतीश और संगठन मंत्री सहित आला नेता जयपुर की शहरी एवं ग्रामीण सीट के दावेदारों पर नेताओं और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मैदान में प्रत्याशियों को उतारने के लिए एक दर्जन से अधिक दिग्गज नेता कलस्टरवार जिलों में रायशुमारी करने के साथ ही जिलाध्यक्षों से फीडबैक ले रहे हैं। अन्य जिलों के जैसे ही जयपुर शहर और जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट के लिए भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना दोपहर बाद से रायशुमारी बैंठकें ले रहे हैं, ये बैठकें तीन चरणों में होंगी।

खन्ना को लोकभा क्षेत्रों में प्रत्याशी चयन के अतिरिक्त बूथ प्रबन्धन की जिम्मेदारी भी देखेंगे और भाजपा की जमीनी हालत का पता करेंगे। प्रथम चरण में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिध और पदाधिकारी मोजूद रहेंगे, दूसरी बैठक में कार्यकर्ताओं से संवाद होगा एवं तीसरी बैठक में प्रत्याशी चयन के लिए आला पदाधिकारियों से मंथन किया जाएगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे