लाइव न्यूज़ :

राजस्थान मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को, 23 विधायक बनेंगे मंत्री, यहां देखें पूरी लिस्ट

By भाषा | Updated: December 24, 2018 10:58 IST

राजस्थान के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित कुल 30 मंत्री हो सकते है। शेष अन्य मंत्रियों के पद को बाद में भरा जायेगा।

Open in App
ठळक मुद्देसभी विधायकों को सोमवार को शपथ ग्रहण के लिये सूचित कर दिया गया है।राजस्थान के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित कुल 30 मंत्री हो सकते है

जयपुर/नई दिल्ली, 24 दिसम्बरःराजस्थान के सोमवार को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में 23 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। मंत्रिपरिषद में 22 कांग्रेसी विधायक और राष्ट्रीय लोकदल के एक विधायक को जगह दी जा रही है। मंत्रिमंडल में 13 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट 17 दिसम्बर को शपथ लेने के बाद तीन दिन तक नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मंत्रिमंडल के गठन को लेकर बैठक करने के बाद रविवार जयपुर लौटे है।

उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को 11.30 बजे जयपुर में आयोजित होगा। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल के गठन के लिये आयोजित बैठकों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे, कांग्रेस के पर्यवेक्षक के सी वेणुगोपाल और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी भी शामिल थे।

सूत्रों के अनुसार पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य के मंत्रिमंडल गठन में ज्यादातर नये चेहरों को शामिल करने पर ध्यान केन्द्रित किया। मंत्रिमंडल में पुराने और ऐसे नये लोगो को शामिल किया गया है जिनके पास पूर्व में मंत्री पद का कोई अनुभव नहीं है।। उन्होंने बताया कि 12 ऐसे चेहरे कल के मंत्रिमंडल विस्तार में देखे जा सकेंगे।

पार्टी के एक नेता ने बताया कि सोमवार को राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण में 22 कांग्रेस के विधायक और एक गठबंधन सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल के विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई जायेगी।

सोमवार को मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले विधायकों में बी डी कल्ला, रघु शर्मा, शांति धारीवाल, लालचंद कटारिया, प्रमोद जैन भाया, परसादी लाल मीणा, विश्वेन्द्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश चंद्र मीणा, भंवर लाल मेघवाल, प्रताप सिंह खाचरियावास, उदय लाल अंजाना, सालेह मोहम्मद, और गोविंद सिंह डोटासरा शामिल है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने सभी विधायकों को सोमवार को शपथ ग्रहण के लिये सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल में शपथ लेने वालो में ममता भूपेश, अर्जुन सिंह बामनिया, भंवर सिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, टीकाराम जोली, भजनलाल जाटव, राजेन्द्र सिंह यादव, और आरएलडी के सुभाष गर्ग शामिल है। राजस्थान के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित कुल 30 मंत्री हो सकते है। शेष अन्य मंत्रियों के पद को बाद में भरा जायेगा।

टॅग्स :राजस्थानराजस्‍थान चुनावअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित