Rajasthan Cabinet Expansion: भजनलाल शर्मा मंत्रिमंडल विस्तार, 22 विधायक बने मंत्री, किरोड़ी लाल मीणा, गजेंद्र सिंह और राठौड़ सहित ये विधायक बने मंत्री, देखें लिस्ट
By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 30, 2023 16:36 IST2023-12-30T15:25:05+5:302023-12-30T16:36:55+5:30
Rajasthan Cabinet Expansion:राज्यपाल कलराज मिश्र ने भाजपा विधायक डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबूलाल खराड़ी व मदन दिलावर को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

photo-ani
Rajasthan Cabinet Expansion: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राजस्थान में कई दिन के इंतजार के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार शनिवार को हुआ। 22 विधायकों ने शपथ ली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दो उपमुख्यमंत्री सहित 25 मंत्री हो गए हैं। आज 12 कैबिनेट, 5 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 5 राज्यमंत्री बने।
LIVE: राजस्थान मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह, राजभवन, जयपुर। https://t.co/cfnovqNUi6
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) December 30, 2023
12 विधायक बने कैबिनेट मंत्रीः देखें लिस्ट
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा
गजेंद्र सिंह खींवसर
राज्यवर्धन सिंह राठौड़
बाबूलाल खराड़ी
मदन दिलावर
जोगाराम पटेल
सुरेश सिंह रावत
अविनाश गहलोत
जोराराम कुमावत
हेमंत मीणा
कन्हैयालाल चौधरी
सुमित गोदारा।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)-
संजय शर्मा
गौतम कुमार
झाबर सिंह खर्रा
सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी
हीरालाल नागर।
राज्यमंत्रीः
ओटाराम देवासी
डॉ मंजू बाघमार
विजय सिंह चौधरी
के के बिश्नोई
जवाहर सिंह बेढम।
राजस्थान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 22 विधायकों ने शनिवार को मंत्री पद की शपथ ली जिनमें से 12 को कैबिनेट, पांच को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व पांच को राज्यमंत्री बनाया गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में विधायकों को पद व गोपनीयता दिलाई।
Rajasthan Cabinet expansion: BJP MLA Rajyavardhan Rathore takes oath as a cabinet minister pic.twitter.com/U4LhyiuD06
— ANI (@ANI) December 30, 2023
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले शुक्रवार को पार्टी आलाकमान से मिलने दिल्ली गए थे। उल्लेखनीय है कि राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ। इसका परिणाम तीन दिसंबर को आया। भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया।
LIVE: राजस्थान मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह, राजभवन, जयपुर। https://t.co/cfnovqNUi6
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) December 30, 2023