लाइव न्यूज़ :

राजस्थान उपचुनाव : शुरूआती रुझान में दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे

By भाषा | Updated: November 2, 2021 10:18 IST

Open in App

जयपुर, दो नवंबर राजस्थान की धरियावद और वल्लभनगर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना में शुरुआती रूझान में दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, वल्लभनगर में कांग्रेस की प्रीति सिंह शक्तावत अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उदयलाल डांगी (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी) से 1,269 वोटों से आगे चल रही हैं।

वहीं, धरियावद में कांग्रेस उम्मीदवार नगराज मीणा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के खेत सिंह से 584 मतों से आगे चल रहे हैं।

राजस्थान की वल्लभनगर (उदयपुर) और धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतों की गिनती मंगलवार सुबह शुरू हो गई। वल्लभनगर विधानसभा सीट पर के मतों की गणना 23 चरणों और धरियावद विधानसभा सीट के लिए मतों की गणना 24 चरणों में पूरी होगी।

वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए उदयपुर जिला मुख्यालय के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर और धरियावद विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय के राजकीय सीनियर सेकेण्डरी विद्यालय, नीमच नाका में मतगणना हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए