लाइव न्यूज़ :

राजस्थान उपचुनाव : दो विधानसभाओं में 29 उम्मीदवारों ने 43 नामांकन पत्र दाखिल किए

By भाषा | Updated: October 8, 2021 22:35 IST

Open in App

जयपुर, आठ अक्टूबर राजस्थान की वल्लभनगर (उदयपुर) और धरियावद (प्रतापगढ) विधानसभा के उप चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन के आखिरी दिन तक कुल 29 उम्मीदवारों ने 43 नामांकन पत्र दाखिल किए।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी एक बयान के अनुसार एक अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र भरने का कार्य प्रारंभ हो गया था। नामांकन की आखिरी तिथि आठ अक्टूबर तक कुल 43 आवेदन प्राप्त हुए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि वल्लभनगर में 16 उम्मीदवारों ने 25 और धरियावद में 13 उम्मीदवारों ने 18 नामांकन पत्र दाखिल किए।

उन्होंने कहा कि दोनों विधानसभाओं में उम्मीदवारों एवं उनके समर्थकों द्वारा कोरोना वायरस संबंधी सभी दिशा-निर्देशों की पालना के साथ नामांकन पत्र जमा कराए गए।

उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच एवं संवीक्षा होगी तथा 13 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को प्रातः सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा और मतगणना दो नवंबर को होगी।

उल्लेखनीय है कि धारियावाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक गौतम लाल मीणा का 19 मई को कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया था, जबकि वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत का भी 20 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद निधन हो गया था।

राज्य की 200 सीटों वाली विधानसभा में इस समय कांग्रेस के 106 विधायक हैं, जबकि भाजपा के 71, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के तीन, माकपा (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) एवं भारतीय ट्राइबल पार्टी ((बीटीपी) के दो-दो विधायक और 13 निर्दलीय विधायक हैं। दो सीटें (वल्लभनगर और धरियावद) रिक्त हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया