लाइव न्यूज़ :

राजस्थान उपचुनाव मतगणना: दोपहर 12 बजे तक के रुझान में दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे

By भाषा | Updated: November 2, 2021 12:33 IST

Open in App

जयपुर, दो नवंबर राजस्थान की धरियावद व वल्लभनगर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के तहत मंगलवार को जारी वोटों की गिनती में दोपहर 12 बजे तक के रूझान में दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार अपने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आगे हैं। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार दोपहर 12 बजे तक की गिनती में वल्लभनगर में कांग्रेस की प्रीति सिंह शक्तावत अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उदयलाल डांगी (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी) से 6501 वोट से आगे हैं। वहीं, धरियावद में कांग्रेस उम्मीदवार नगराज मीणा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खेत सिंह से 13,111 वोट से आगे हैं।

राजस्थान की वल्लभनगर (उदयपुर) व धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतों की गिनती मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। वल्लभनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतों की गणना 23 राउंड व धरियावद विधानसभा क्षेत्र पर उपचुनाव के लिए मतों की गणना 24 राउंड में पूरी होगी। अभी तक धरियावद में आठ व वल्लभनगर में नौ राउंड की गिनती हुई है।

वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए उदयपुर जिला मुख्यालय के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर व धरियावद विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय के राजकीय सीनियर सेकेण्डरी विद्यालय, नीमच नाका में मतगणना हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां