लाइव न्यूज़ :

राजस्थान उपचुनाव मतगणना: शुरूआती रुझान में दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे

By भाषा | Updated: November 2, 2021 11:34 IST

Open in App

जयपुर, दो नवंबर राजस्थान की धरियावद व वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को जारी वोटों की गिनती में शुरुआती रूझान में दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार अपने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आगे हैं। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे तक की गणना में वल्लभनगर में कांग्रेस की प्रीति सिंह शक्तावत अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उदयलाल डांगी से 3405 वोटों से आगे हैं। वहीं, धरियावद में कांग्रेस उम्मीदवार नगराज मीणा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खेत सिंह से 5458 वोटों से आगे हैं।

राजस्थान की वल्लभनगर (उदयपुर) व धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतों की गिनती मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। वल्लभनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतों की गणना 23 राउंड व धरियावद विधानसभा क्षेत्र पर उपचुनाव के लिए मतों की गणना 24 राउंड में पूरी होगी।

वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए उदयपुर जिला मुख्यालय के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर व धरियावद विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय के राजकीय सीनियर सेकेण्डरी विद्यालय, नीमच नाका में मतगणना हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं