लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: दो विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की तैयारियां पूरी, सोमवार को होगा मतदान

By भाषा | Updated: October 19, 2019 22:56 IST

मंडावा सीट के लिए कुल 2,27,414 मतदाता हैं और जहां 259 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। वहीं खींवसर में कुल 2,50,155 मतदाताओं के लिए 266 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे मंडावा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 60 व खींवसर में 121 संवेदनशील मतदान केन्द्र चिन्हित किए गए हैं।दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में केन्द्रीय सुरक्षा बलों की 8-8 कम्पनियां उपलब्ध करवायी गई हैं।

राजस्थान की दो विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हेतु मतदान सोमवार को होना है। इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इन चुनाव के लिए प्रचार का शोर शनिवार शाम थम गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि मंडावा (झुन्झुनू) व खींवसर (नागौर) में विधानसभा के उप चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान 21 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से प्रारम्भ होकर सायं 6 बजे तक चलेगा। कुमार ने बताया कि मंडावा सीट के लिए कुल 2,27,414 मतदाता हैं और जहां 259 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। वहीं खींवसर में कुल 2,50,155 मतदाताओं के लिए 266 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

कुमार ने बताया कि दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मंडावा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 60 व खींवसर में 121 संवेदनशील मतदान केन्द्र चिन्हित किए गए हैं। दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में केन्द्रीय सुरक्षा बलों की 8-8 कम्पनियां उपलब्ध करवायी गई हैं। इस बीच इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार का शोर शनिवार शाम थम गया।

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावराजस्थानराजस्थान समाचारअसेंबली इलेक्शन २०१९
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं