लाइव न्यूज़ :

राजस्थान उपचुनाव : तीनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी कांग्रेस - पायलट

By भाषा | Updated: March 30, 2021 15:49 IST

Open in App

जयपुर, 30 मार्च कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को विश्वास व्यक्त किया कि राज्य में तीनों विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिलेगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य असम में भी कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

पायलट ने मंगलवार को सुजानगढ़, सहाड़ा में कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित नामांकन रैलियों को संबोधित किया।

सुजानगढ़ में पायलट ने कहा, ‘‘राज्य में तीन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है और तीनों पर कांग्रेस जीतेगी। मुझे पूरा विश्वास है कि जिस प्रकार हमारी सरकार ने काम किया, क्षेत्र को आगे ले जाने का जो दायित्व निभाने का काम किया है उसमें आप लोग भी भागीदार बनेंगे।’’

उन्होंने दावा किया कि असम में सत्ता परिवर्तन होगा और वहां पर कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

इसके साथ ही पायलट ने कृषि कानूनों, बढ़ती महंगाई व पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का तीन साल का कार्यकाल बचा है लेकिन इन उपचुनाव से एक संदेश पूरे देश को जायेगा की राजस्थान समेत पूरे मुल्क में लोग चाहते है कि इस केन्द्र सरकार की आखों को खोला जाये। उन्होंने कहा कि जिस घंमड और अभिमान से वह राज कर रहे हैं उनको जवाब देना जरूरी है।

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने भी जनसमूह को संबोधित किया।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के सुजानगढ़, चुरू और राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना है जहां 30 मार्च नामांकन करने का अंतिम दिन था। 31 मार्च को जांच की जाएगी जबकि तीन अप्रैल तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। 17 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा जबकि मतगणना दो मई को करवाई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल