राजस्थान विस उपचुनाव : शुरुआती रूझान में कांग्रेस दो, भाजपा एक सीट पर आगे

By भाषा | Updated: May 2, 2021 11:14 IST2021-05-02T11:14:14+5:302021-05-02T11:14:14+5:30

Rajasthan by-election: Congress two in initial trend, BJP ahead in one seat | राजस्थान विस उपचुनाव : शुरुआती रूझान में कांग्रेस दो, भाजपा एक सीट पर आगे

राजस्थान विस उपचुनाव : शुरुआती रूझान में कांग्रेस दो, भाजपा एक सीट पर आगे

जयपुर, दो मई राजस्थान में विधानसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना रविवार को हो रही है और शुरुआती रूझान में कांग्रेस दो और भाजपा एक सीट पर आगे चल रही है।

भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार, राजसमंद सीट पर भाजपा की दीप्ति माहेश्वरी कांग्रेस के तनसुख बोहरा से आगे चल रही है।

वहीं, सहाड़ा और सुजानगढ़ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री देवी तथा मनोज कुमार अपने निकटवर्ती प्रतिद्वंद्वी भाजपा के क्रमश: रतनलाल जाट और खेमाराम से आगे चल रहे हैं।

मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई और सुबह 11 बजे तक सुजानगढ़ सीट के लिए 30 में से सात, राजसमंद में 25 में से 11 और सहाड़ा सीट पर 28 में से नौ चरणों की मतगणना हो चुकी है।

गौरतलब है राज्य की राजसमंद, सुजानगढ़ और सहाड़ा सीट पर 17 अप्रैल को हुए उपचुनाव में 60.37 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rajasthan by-election: Congress two in initial trend, BJP ahead in one seat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे