लाइव न्यूज़ :

राजस्थान उपचुनाव : जनता के आशीर्वाद से तीनों सीटें भाजपा जीतेगी - पूनियां

By भाषा | Updated: March 30, 2021 18:58 IST

Open in App

जयपुर, 30 मार्च भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने मंगलवार को विश्वास जताया कि राज्य की तीन विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी। इन तीनों सीटों के लिए पार्टी प्रत्याशियों ने आज नामांकन दाखिल किया।

राजसमंद में भाजपा प्रत्याशी दीप्ति माहेश्वरी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूनियां ने कहा, ‘‘तीनों सीटों पर उपचुनाव में जनता कांग्रेस को करारा जवाब देते हुए भाजपा को शानदार जीत का आशीर्वाद देगी।’’

पूनियां ने कहा कि कोरोना काल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके मंत्री घर से बाहर नहीं निकले जबकि भाजपा की वरिष्ठ नेता व विधायक किरण माहेश्वरी सहित कई कार्यकर्ताओं ने जनसेवा कार्य किए। उन्होंने सत्तरूढ़ दल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को गर्त में धकेला, किसानों और युवाओं से वादाखिलाफी कर उनको हमेशा धोखा दिया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लूट और झूठ का खेल बंद करवाकर भारत का दुनियाभर में स्वाभिमान बढ़ाया।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हुई। इन सीटों पर 17 अप्रैल को मतदान होगा जबकि मतगणना 2 मई को करवाई जाएगी।

भाजपा ने सुजानगढ़ में खेमाराम मेघवाल, सहाड़ा में रतनलाल जाट व राजसमंद में दीप्ति माहेश्वरी को उम्मीदवार बनाया है।

इस जनसभा को नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल