लाइव न्यूज़ :

राजस्थान उपचुनाव : तीन विधानसभा सीटों पर 60.37 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: April 18, 2021 14:59 IST

Open in App

जयपुर, 18 अप्रैल राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए शनिवार को औसतन 60.37 प्रतिशत मतदान हुआ।

तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 2018 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले में लगभग 13 प्रतिशत कम मतदान हुआ।

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 27 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करने के लिये कुल 7,45,238 मतदाताओं में से 4,49,885 मतदाताओं ने शनिवार को मताधिकार का इस्तेमााल किया।

उन्होंने बताया कि 2,31,050 पुरुष और 2,18,834 महिलाओं और एक अन्य ने मताधिकार का प्रयोग किया।

उन्होंने बताया कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 60.37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सहाड़ा (भीलवाड़ा) में 56.60 प्रतिशत, राजसमंद में 67.23 प्रतिशत और सुजानगढ़ (चूरू) में 58.21 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

उल्लेखनीय है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में सहाड़ा में 73.56, सुजानगढ़ में 70.68 और राजसमंद में 76.59 फीसदी मतदान दर्ज हुआ था।

मतगणना दो मई को होगी।

सुजानगढ़ से विधायक रहे मास्टर भंवरलाल मेघवाल, सहाड़ा से विधायक रहे कैलाश त्रिवेदी और राजसमंद से विधायक रहे किरण माहेश्वरी के निधन के बाद उपचुनाव कराए जा रहे हैं। मेघवाल और त्रिवेदी कांग्रेस के विधायक थे, जबकि माहेश्वरी भाजपा विधायक थीं। दोनों ही पार्टियों ने उनके परिवार के सदस्यों को टिकट दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं