लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : पुजारी की मौत के मामले में भाजपा का धरना जारी

By भाषा | Updated: April 10, 2021 23:52 IST

Open in App

जयपुर, 10 अप्रैल राजस्थान के दौसा जिले में एक पुजारी की मौत के मामले में भाजपा नेताओं का जयपुर में पुजारी के शव के साथ धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।

धरने पर बैठे राज्यसभा सदस्य डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि शम्भू पुजारी को न्याय नहीं मिलने तक भाजपा का धरना जारी रहेगा। भाजपा नेता और कार्यकर्ता महुआ के शम्भू पुजारी की मौत के मामले में विभिन्न मांगों को लेकर जयपुर के सिविल लाइन फाटक पर धरना दे रहे हैं।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘‘सरकार को जगाने के लिए’’ लालटेन रैली निकाली।

उल्लेखनीय है कि दौसा के महुआ में अस्थमा बीमारी से पीड़ित एक पुजारी की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी जमीन की रजिस्ट्री को रद्द करवाने, मंदिर की जमीन से अतिक्रमण हटाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर महुआ में उसके शव के साथ धरना प्रदर्शन शुरू किया। धरने में बाद में भाजपा नेता भी शामिल हो गये। बृहस्पतिवार को यहां सिविल लाईंस रेलवे फाटक पास शव के साथ धरना शुरू कर दिया।

राज्य मानवाधिकार आयोग ने भी इस बारे में मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक से तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब