लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: भाजपा ने विधायक के कथित वीडियो को लेकर कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: November 28, 2020 19:08 IST

Open in App

जयपुर, 28 नवंबर राजस्‍थान में गहलोत सरकार की स्थिरता को लेकर कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच जारी बयानबाजी के बीच भाजपा नेताओं ने कांग्रेस विधायक के ही एक कथित वीडियो को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

भाजपा के प्रदेशाध्‍यक्ष सतीश पूनियां ने कहा है कि मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत को अपनी ही पार्टी के एक विधायक के बयान को देखना चाहिए कि राजस्‍थान में 'हार्स ट्रेडिंग' किसने की है?

पूनियां ने शुक्रवार को एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया जिसमें कांग्रेस विधायक महेंद्रजीत मालवीय कथित तौर पर यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि ‘‘भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दो विधायकों ने सरकार का समर्थन करने के लिए 10 करोड़ रुपये लिए।’’

मालवीय जनसभा में दिए अपने भाषण में कथित तौर पर कह रहे हैं कि ‘‘बीटीपी के विधायकों ने राज्‍यसभा चुनाव और बाद के राजनीतिक संकट के दौरान कांग्रेस सरकार का समर्थन करने के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये लिए।’’

पूनियां ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘हम बोलेंगे तो बोलोगे कि बोलता है... मुख्‍यमंत्री गहलोत जी ,‘‘घोड़ा खरीद’’ या आपके शब्दों में ‘‘बकरा मंडी’’ जो भी है, पर कृपया प्रकाश डालें; भाषण देने वाले कांग्रेस के शीर्ष नेता आपकी बाडेबंदी के दौरान मेरे द्वारा उठाये गये सवालों की पुष्टि कर रहे हैं।’’

वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी इसे लेकर मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना साधा। शेखावत ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘गहलोत सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों और जनमत से खिलवाड़ कर रही है और यह किसी से छिपा नहीं है, पर अब पार्टी के ही वरिष्ठ विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय की आम जनता के सामने स्वीकारोक्ति से साफ हो गया है कि मुख्यमंत्री गहलोत को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।’’

शेखावत ने एक और ट्वीट में लिखा, ‘‘राज्य सरकार द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्त कर विधानसभा में हासिल किया गया विश्वास मत वास्तव में जनता से किया गया छल था, इसी प्रकार राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत भी संदेहास्पद है।’’

इस कथित वीडियो और मालवीय के बयान के बारे में मालवीय तथा बीटीपी के विधायकों रामप्रसाद और राजकुमार रोत से अभी तक संपर्क नहीं हो सका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?