लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : भाजपा विधायक दिलवार सात दिन के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित

By भाषा | Updated: March 16, 2021 17:57 IST

Open in App

जयपुर, 16 मार्च भाजपा विधायक मदन दिलावर को विधानसभा में उनके 'असंसदीय' व्यवहार के लिए मंगलवार को सात दिन के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया।

दरअसल सदन में जब निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा शिक्षा, कला और संस्कृति के लिए अनुदान मांगों पर बोल रहे थे तो दिलावर ने उन्हें बाधित किया और उनके पास जाकर नारेबाजी करने लगे।

यह वाकया उस समय हुआ जब जब फोन टैपिंग मुद्दे को लेकर भाजपा विधायक आसन के सामने आकर नारेबाजी कर रहे थे। लोढ़ा ने दिलावर के व्यवहार पर आपत्ति जताई। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने दिलावर को आगाह किया लेकिन उन्होंने अध्यक्ष के निर्देश का पालन नहीं किया। इस पर अध्यक्ष ने संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल से भाजपा विधायक को निलंबित करने का प्रस्ताव लाने को कहा।

धारीवाल ने दिलावर को सात दिन के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित करने का प्रस्ताव रखा जिसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। इसके बाद अध्यक्ष ने मार्शलों से विधायक को सदन से बाहर ले जाने को कहा और सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी।

इसी सत्र में दूसरी बार भाजपा के किसी विधायक को सदन की कार्यवाही से बाहर किया गया है। इससे पहले दो मार्च को भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी को दिन भर के लिए सदन की कार्यवाही से बाहर कर दिया गया था।

इससे पहले राजस्थान में कथित फोन टैपिंग का मुद्दा मंगलवार को विधानसभा भी में उठा जहां इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने हंगामा किया और नारेबाजी की। भाजपा विधायकों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही चार बार के लिए स्थगित करनी पड़ी।

इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने इस मुद्दे पर भाजपा द्वारा लाए गए स्थगन प्रस्तावों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष चर्चा चाहता है तो कुछ लिखित में दे और क्योंकि वह ' हवा में चर्चा नहीं करवा सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा