लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक

By भाषा | Updated: January 14, 2021 00:19 IST

Open in App

जयपुर, 13 जनवरी आगामी निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक बुधवार को यहां हुई जिसमें प्रत्याशियों के नामों पर विचार-विमर्श किया गया।

पार्टी प्रवक्‍ता के अनुसार प्रदेश कार्यालय में निकाय चुनावों को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर व नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने निकायों के प्रभारियों, जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों के साथ बैठक की।

बैठक के बाद पूनियां ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गये हैं। कांग्रेस सरकार ने परिसीमन व सरकारी तंत्र का दुरूपयोग कर षड्यंत्र करने की कोशिश की, जिसे भाजपा कार्यकर्ता अपने परिश्रम से सफल नहीं होने देंगे।

उन्‍होंने कहा, ‘‘कांग्रेस सरकार के दो साल के कुशासन में भ्रष्टाचार, बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, सम्पूर्ण किसान कर्जमाफी ये प्रमुख मुद्दे हैं, खासतौर पर शहरी निकायों में विकास कार्य ठप हैं, एक भी नया टेण्डर नहीं होना गहलोत सरकार की कमजोरी का प्रत्यक्ष प्रमाण है।’’

वहीं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां ने कृषि सुधार कानूनों पर एक बयान में कहा, ‘‘हम उच्‍चतम न्‍यायालय का सम्मान करते हुए उनके निर्णय को स्वीकार करते हैं एवं आशा करते हैं कि आंदोलनरत किसान संगठन भी इसे स्वीकार करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos