लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा- देश में गृहयुद्ध भड़का रहे हैं सत्ता पक्ष के लोग

By भाषा | Updated: February 13, 2020 20:25 IST

राजस्थानः सीएए के खिलाफ जयपुर में निकाले गए शांति मार्च का जिक्र करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि इस मार्च से पूरे देश में एक संदेश गया कि मुख्यमंत्री की अगुवाई में शांति मार्च निकला जिसमें एक नारा नहीं लगा, डिवाइडर पर लगा एक फूल तक नहीं तोड़ा गया।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि वे देश में गृह युद्ध भड़का रहे हैं और लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। गहलोत विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि वे देश में गृह युद्ध भड़का रहे हैं और लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। गहलोत विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे। सदन में मुख्य विपक्षी दल भाजपा पर कटाक्ष करते हुए गहलोत ने कहा, 'लोकतंत्र में गिरावट हम नहीं ला रहे। गिरावट ला रहे हैं आप और आपकी पार्टी के नेता। दिल्ली में देखा नहीं आपने। केंद्र में सत्ता पक्ष के लोग गृह युद्ध भड़का रहे हैं। कहां जा रहा लोकतंत्र। किसको आप कह रहे हो कि लोकतंत्र को नीचे ला रहे हैं। जिस पार्टी ने मुल्क को आजाद करवाया, जिसकी सरकार आज यहां राजस्थान में है।'गहलोत ने विपक्षी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘आपके लोग एक मुख्यमंत्री को आतंकवादी कहते हैं। आपके लोग ‘गद्दारों को गोली मारो’ के भाषण देते हैं। आपके एक मुख्यमंत्री कहते हैं कि ऐसे नहीं मानेंगे तो गोली से मानेंगे। क्या कोई मुख्यमंत्री इस तरह की जुबान बोल सकता है?’’सीएए के खिलाफ जयपुर में निकाले गए शांति मार्च का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि इस मार्च से पूरे देश में एक संदेश गया कि मुख्यमंत्री की अगुवाई में शांति मार्च निकला जिसमें एक नारा नहीं लगा, डिवाइडर पर लगा एक फूल तक नहीं तोड़ा गया।उन्होंने आगे कहा, ‘‘वहीं उत्तर प्रदेश में 15 लोग मारे गए। मुख्यमंत्री जनता से बदला लेने की बात कर रहे हैं। किसी ने विरोध किया प्रधानमंत्री या गृहमंत्री ने कि आपको यह नहीं बोलना चाहिए था? ये राजधर्म का निर्वहन नहीं कर रहे हैं आप। जैसा (अटल बिहारी) वाजपेयी ने (नरेंद्र) मोदी से कहा था।’’ गहलोत के जवाब के बाद सदन ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया।

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह