राजस्थान: भाजपा ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए

By भाषा | Updated: March 25, 2021 21:35 IST2021-03-25T21:35:31+5:302021-03-25T21:35:31+5:30

Rajasthan: BJP declared candidates for by-election | राजस्थान: भाजपा ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए

राजस्थान: भाजपा ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए

जयपुर, 25 मार्च भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों के वास्ते होने वाले उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा बृहस्पतिवार को कर दी।

पार्टी ने सहाड़ा में रतनलाल जाट, सुजानगढ़ में खेमाराम मेघवाल व राजसमंद में दीप्ति महेश्वरी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

डॉ. रतनलाल जाट भाजपा के पुराने नेता हैं और राज्य में मंत्री रह चुके हैं। वहीं, खेमाराम मेघवाल सुजानगढ़ सीट से ही विधायक व राज्य सरकार में मंत्री रह चुके हैं और उनकी पत्नी मनभरी देवी पिछले साल हुए चुनाव में पंचायत समिति प्रधान चुनी गईं। इस तरह से आजादी के बाद सुजानगढ़ में पहली बार भाजपा का प्रधान बना।

राजसमंद में भाजपा ने दीप्ति महेश्वरी पर दांव लगाया है। महेश्वरी इसी सीट पर पूर्व विधायक रहीं किरण महेश्वरी की बेटी हैं। किरण महेश्वरी के निधन से ही यह सीट खाली हुई है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने नयी दिल्ली में उम्मीदवारों की घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि राज्य की सुजानगढ़, राजसमंद और सहाड़ा विधानसभा के लिए उपचुनाव 17 अप्रैल को होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rajasthan: BJP declared candidates for by-election

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे