लाइव न्यूज़ :

राजस्थान भाजपा प्रमुख ने अशोक गहलोत को ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग का नेता बताया

By भाषा | Updated: February 17, 2020 07:53 IST

पूनिया ने कहा, “यह सब संकेत देता है कि ऐसे प्रदर्शनों के पीछे पूरा नेटवर्क है। हमें यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग के नेता हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ धरने में शामिल होने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को रविवार को ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग का नेता बताया।पूनिया ने गहलोत पर अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर “राज्य को अराजकता की ओर ले जाने की कोशिश’ का आरोप लगाया।

राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ धरने में शामिल होने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को रविवार को ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग का नेता बताया।

पूनिया ने गहलोत पर अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर “राज्य को अराजकता की ओर ले जाने की कोशिश’ का आरोप लगाया।

उन्होंने यहां प्रेस वार्ता में कहा, “मुख्यमंत्री की भागीदारी ने समूचे राज्य में ऐसे प्रदर्शनों को बढ़ावा दिया है। इस तरह की खबरें हैं कि प्रदर्शनों को ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) से आर्थिक मदद मिल रही है और इस संगठन का संबंध सिमी से है।”

पूनिया ने कहा, “यह सब संकेत देता है कि ऐसे प्रदर्शनों के पीछे पूरा नेटवर्क है। हमें यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग के नेता हैं।”

शहीद स्मारक पर शुक्रवार को सीएए और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ बेमियादी धरने को संबोधित करते हुए गहलोत ने दावा किया था कि राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) में माता-पिता के जन्म स्थान की जानकारी मांगी जा रही है। पूनिया ने आरोप लगाया कि शहीद स्मारक की तुलना शाहीन बाग से करने का मुख्यमंत्री का प्रयास शहीदों का ‘‘अपमान’’ है। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल