लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: भरतपुर के किसान ने बनाया 35 हजार रुपये में ट्रैक्टर

By धीरेंद्र जैन | Updated: February 7, 2020 04:37 IST

किसान ने ‘आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है‘ की उक्ति को चरितार्थ करते हुए नया ट्रैक्टर खरीदने की बजाय पुरानी बाइक को ही ट्रेक्टर बना दिया जिसे देखने आसपास के गांवों से लोगों का जमघट लग रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के भरतपुर जिले के भुसावर निवासी मदन मोहन नामक किसान ने लाखों रुपये की कीमत में बनने वाला ट्रैक्टर को महज 35 हजार रुपये में बनाने का आश्चर्यजनक कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर बनाने के लिए उसने एक पुरानी बाइक खरीदी और उसके पिछले आधे भाग को अलग कर दिया और वहां दो पहिये लगा दिये।

राजस्थान के भरतपुर जिले के भुसावर निवासी मदन मोहन नामक किसान ने लाखों रुपये की कीमत में बनने वाला ट्रैक्टर को महज 35 हजार रुपये में बनाने का आश्चर्यजनक कारनामा कर दिखाया है। उसने ‘आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है‘ की उक्ति को चरितार्थ करते हुए नया ट्रैक्टर खरीदने की बजाय पुरानी बाइक को ही ट्रेक्टर बना दिया जिसे देखने आसपास के गांवों से लोगों का जमघट लग रहा है। यह ट्रैक्टर सभी विशेषताओं से युक्त है।

भरतपुर के भुसावर कस्बे के किसान मदन मोहन शर्मा ने इसका निर्माण किया है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर बनाने के लिए उसने एक पुरानी बाइक खरीदी और उसके पिछले आधे भाग को अलग कर दिया और वहां दो पहिये लगा दिये। इसके बाद उसने स्वयं ही ट्रैक्टर की चैन, पुली, हल और ट्राॅली आदि बनाए। इसके बाद किसान ने स्वयं ही वेल्डिंग करके इन उपकरणों को एक ट्रेक्टर का आकार प्रदान किया। इसके निर्माण में कुल 35 हजार रुपये खर्च हुए।

किसान मदन मोहन ने बताया कि उसने बाइक के अगले भाग में 45 किलो वजनी प्लेट वेल्डिंग करके जोड़ी ताकि जुताई के समय बाइक आगे से उठे नहीं। बाइक के इंजन के पास कूलिंग फैन लगाया गया है ताकि इंजन गर्म न हो।

टॅग्स :राजस्थानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया