लाइव न्यूज़ :

बाड़मेर पंडाल हादसा: राहुल गांधी ने बाड़मेर हादसे पर ट्वीट कर जताया दुःख

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2019 05:21 IST

राजस्थान के बाड़मेर में एक कथा पंडाल गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई है। पंडाल गिरने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है।

Open in App

राजस्थान के बाड़मेर जिले के जसोल गांव में रविवार को एक हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग घायल हैं जिनको पास के बालोतरा और अन्य कस्बों के अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींव सिंह भाटी के अनुसार,‘‘कम से कम 14 लोगों की मौत हो चुकी है।’’

उन्होंने कहा कि दसियों लोग घायल हैं जिन्हें अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जसोल गांव के धाम में कथा के लिए बड़ा पंडाल लगाया गया था। रविवार दोपहर बाद आई तेज आंधी और बारिश से पंडाल का कुछ हिस्सा गिर गया और इससे वहां भगदड़ मच गयी। जानें इस हादसे से जुड़ी सभी बड़ी अपडेट्स...

23 Jun, 19 11:32 PM

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक धार्मिक कार्यक्रम में पंडाल गिरने से 14 लोगों की हुई मौत पर रविवार को दुख जाहिर किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बाड़मेर के जसोल में रामकथा के दौरान पंडाल गिरने से लोगों की मौत होना घटना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

मैं भगवान से मरने वालों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करूंगा। मैं उम्मीद करता हूं कि घायल हुए लोग जल्दी ठीक हो जाएंगे।’’ पुलिस के अनुसार, इस घटना में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी और करीब 50 लोग घायल हो गये। पुलिस ने भारी बारिश और तेज हवा को पंडाल गिरने का कारण बताया।

23 Jun, 19 08:37 PM

सीएम गहलोत ने की मुआवजे की घोषणा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाड़मेर पंडाल हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। जोधपुर जिलाधिकारी को घटना की जांच सौंप दी गई है।

23 Jun, 19 07:12 PM

गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुख

बाड़मेर की पंडाल गिरने की घटना पर गृहमंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और चार दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं।

23 Jun, 19 06:59 PM

सचिन पायलट ने जताया दुख

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा, 'बाड़मेर जिले के बालोतरा मे अंधड़ से पांडाल गिरने से हुए हादसे मे कई लोगों की मृत्यु एवं घायल होने की खबर दुखद है। मैं मृतकों के परिजनो के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ एवं घायलो के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। प्रशासन को राहत व बचाव कार्य के लिए निर्देश दिए गए है।'

23 Jun, 19 06:56 PM

कैसे हुआ हादसा

हादसा बाड़मेर जिले के जसोल गांव में हुआ। गांव के स्कूल परिसर में रामकथा का आयोजन किया जा रहा था। आयोजन के लिए वहां करीब 200 फीट का लोहे का पंडाल लगाया गया था। पंडाल में करीब एक हजार लोग मौजूद बताए जा रहे हैं।

माना जा रहा है कि कई लोगों की मौत दम घुटने से हुई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में पंडाल गिरने के बाद बारिश के चलते करंट फैलने की बात कही जा रही है। हालांकि, जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। घायलों को बालोतरा के विभिन्न  स्थानीय अस्पतालों ले जाया गया है।

23 Jun, 19 06:27 PM

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने की आर्थिक मदद देने की मांग

 भारतीय जनता पार्टी और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी बाड़मेर में हुए हादसे को लेकर दुख जताया है. साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से बाड़मेर हादसे में घायल हुए लोगों की मदद करने की अपील की है. उन्होंने राजस्थान की गहलोत सरकार से भी कहा कि वो मृतकों के परिजनों और घायलों को फौरन आर्थिक मदद दे.

23 Jun, 19 06:17 PM

पीएम मोदी ने भी जताया दुख

राजस्थान के बाड़मेर में पंडाल गिरने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, 'पंडाल गिरने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करता हूं।'

23 Jun, 19 06:17 PM

सीएम गहलोत ने भी जताया दुख

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'जसोल, बाड़मेर में राम कथा के दौरान टेंट गिरने से हुए हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की जान जाने की जानकारी अत्यंत दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण है। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने, शोकाकुल परिजनों को सम्बल देने की प्रार्थना है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।'

टॅग्स :राजस्थानबाड़मेरअशोक गहलोतनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील