लाइव न्यूज़ :

सुशासन के लिए राजस्थान देश में पहले स्थान पर, सीएम गहलोत ने केन्द्रीय मंत्री जावड़ेकर से ग्रहण किया अवार्ड

By धीरेंद्र जैन | Updated: November 24, 2019 07:14 IST

एक प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान की ओर से ’स्टेट ऑफ स्टेट्स कॉन्क्लेव 2019’ में राजस्थान को ’बेस्ट परर्फोमिंग बिग स्टेट इन गर्वेनेन्स’ घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने को दिल्ली में केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से अवार्ड ग्रहण किया।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने कॉन्क्लेव में कहा कि राजस्थान सुशासन के क्षेत्र में हमेशा ही अग्रणी राज्य रहा हैहमारी सरकार ने देश में सबसे पहले ’सूचना का अधिकार’ कानून लागू किया

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान ने गवर्नेन्स के क्षेत्र में देश के बड़े राज्यों में प्रथम स्थान हासिल किया है। एक प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान की ओर से ’स्टेट ऑफ स्टेट्स कॉन्क्लेव 2019’ में राजस्थान को ’बेस्ट परर्फोमिंग बिग स्टेट इन गर्वेनेन्स’ घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने को दिल्ली में केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से अवार्ड ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री ने कॉन्क्लेव में कहा कि राजस्थान सुशासन के क्षेत्र में हमेशा ही अग्रणी राज्य रहा है। हमारी सरकार ने देश में सबसे पहले ’सूचना का अधिकार’ कानून लागू किया, जिसे बाद में केन्द्र सरकार ने पूरे देश के लिए कानून बनाकर लागू किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राजस्थान की जनता को ’सुनवाई का अधिकार’ दिया है, जिसके माध्यम से सभी जिम्मेदार अधिकारी आम आदमी की बात सुनने के लिए कानूनी रूप से बाध्य हैं।

अशोक गहलोत ने कहा कि ’मॉब लिंचिंग’ जैसी घटनाओं को रोकने के लिए राजस्थान सरकार ने सख्त कानून बनाया है। यह कानून भीड़ द्वारा किसी व्यक्ति पर गैर-कानूनी तरीके से हमले की घटनाओं को रोकने में कारगर सिद्ध होगा। इसी प्रकार ’ऑनर किलिंग’ के खिलाफ भी राजस्थान सरकार ने सख्त कानून बनाया है, जिससे लोगों के अपनी मर्जी से जीने के अधिकार और जाति या धर्म के आधार पर सामाजिक भेदभाव को रोकने को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों के लिए ’स्वास्थ्य के अधिकार’ की पैरवी करते हुए इसे भी कानूनी रूप देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकारों को ये प्रयास करने चाहिए कि हर एक आम नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने लगभग एक दशक पहले निःशुल्क दवा एवं जांच योजनाओं के रूप में इस दिशा में कदम बढ़ाए थे, जिनको विश्व स्वास्थ्य संगठन, भारत सरकार तथा विभिन्न प्रदेशों की सरकारों की सराहना मिली।

उल्लेखनीय है कि गर्वेंनेन्स के क्षेत्र में इस रैंकिंग के लिए विधायकों के आपराधिक रिकॉर्ड, पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी, पंचायतीराज संस्थाओं के लिए अधिकारों के वितरण, नागरिकों और पंचायतों के लिए ई-सेवाओं की उपलब्धता, इज ऑफ डूंइग बिजनेस और विभिन्न सेवाओं के डिजिटलीकरण की स्थिति आदि विषयों में राज्य के प्रदर्शन को आधार बनाया गया है।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो