लाइव न्यूज़ :

राजस्थान विधानसभा सत्र हंगामेदार रहने की संभावना

By भाषा | Updated: September 8, 2021 20:33 IST

Open in App

जयपुर, आठ सितंबर राजस्थान विधानसभा के बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है। इस सत्र में विपक्ष द्वारा सत्ताधारी कांग्रेस को कानून व्यवस्था, बिजली आपूर्ति में कमी तथा किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरे जाने की संभावना है।

वहीं सत्र से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक विधानसभा परिसर में होगी जिसमें पार्टी विधायक कैलाश मेघवाल द्वारा विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया के खिलाफ राजपूत शासक महाराणा प्रताप और भगवान राम के खिलाफ उनके बयानों को लेकर एक निंदा प्रस्ताव लाये जाने की संभावना है।

मेघवाल ने हाल में ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को एक पत्र लिखा था जिसमें दावा किया गया था कि कटारिया के बयान से उपचुनाव में ‘‘पार्टी को नुकसान हुआ।’’

विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही 19 मार्च को अनिश्चितकाल के लिये स्थगित की गई थी।

वहीं भाजपा के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी मीणा युवाओं से कोरोना काल में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों द्वारा वसूल की गई फीस को वापस दिलाने की मांग को लेकर 13 सितंबर को विधानसभा के पास प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?