लाइव न्यूज़ :

राजस्थान विधानसभा सत्र हंगामेदार रहने की संभावना

By भाषा | Updated: September 8, 2021 21:38 IST

Open in App

जयपुर, आठ सितंबर राजस्थान विधानसभा के बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है। इस सत्र में विपक्ष द्वारा राज्य की कांग्रेस सरकार को कानून व्यवस्था, बिजली आपूर्ति में कमी तथा किसानों के मुद्दे पर घेरे जाने की संभावना है।

वहीं सत्र से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक विधानसभा परिसर में होगी जिसमें पार्टी विधायक कैलाश मेघवाल द्वारा विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया के खिलाफ राजपूत शासक महाराणा प्रताप और भगवान राम के खिलाफ उनके बयानों को लेकर एक निंदा प्रस्ताव लाये जाने की संभावना है।

मेघवाल ने हाल में ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को एक पत्र लिखा था जिसमें दावा किया गया था कि कटारिया के बयान से उपचुनाव में ‘‘पार्टी को नुकसान हुआ।’’

विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही 19 मार्च को अनिश्चितकाल के लिये स्थगित की गई थी।

वहीं भाजपा के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी मीणा युवाओं से कोरोना काल में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों द्वारा वसूल की गई फीस को वापस दिलाने की मांग को लेकर 13 सितंबर को विधानसभा के पास प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब