लाइव न्यूज़ :

राजस्थान विधानसभा में ‘प्रश्न पूछने की मंशा’ को लेकर जमकर हंगामा, BJP विधायक धरने पर बैठे

By भाषा | Updated: July 15, 2019 15:17 IST

भाजपा विधायक कालीचरण सर्राफ के पूरक प्रश्न पर मंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग की विभिन्न इकाइयों को निजी हाथों में या पीपीपी मोड पर संचालित करने की योजना गत भाजपा सरकार की थी।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान विधानसभा में सोमवार को एक मंत्री की ‘प्रश्न पूछने की मंशा’ संबंधी टिप्पणी को लेकर हंगामा हुआ और मुख्य विपक्षी दल भाजपा के विधायक नारेबाजी करते हुए आसन के सामने धरने पर बैठ गए। नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया और उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि ‘मंत्री महोदय ही बता दें कि हमारी मंशा क्या है?’ भाजपा विधायकों ने ‘अध्यक्ष जी न्याय करो’, ‘मंत्री जी माफी मांगो’ और ‘सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारे लगाए।

राजस्थान विधानसभा में सोमवार को एक मंत्री की ‘प्रश्न पूछने की मंशा’ संबंधी टिप्पणी को लेकर हंगामा हुआ और मुख्य विपक्षी दल भाजपा के विधायक नारेबाजी करते हुए आसन के सामने धरने पर बैठ गए। विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही भी लगभग आधे घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी। प्रश्नकाल के दौरान यह हंगामा उस समय शुरू हुआ, जब पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह आरटीडीसी होटलों को निजी कंपनियों को देने की योजना संबंधी सवाल का जवाब दे रहे थे।

भाजपा विधायक कालीचरण सर्राफ के पूरक प्रश्न पर मंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग की विभिन्न इकाइयों को निजी हाथों में या पीपीपी मोड पर संचालित करने की योजना गत भाजपा सरकार की थी। इसके साथ ही विश्वेंद्र सिंह ने चुटकी ली कि ‘यह सवाल पूछने के पीछे विधायक की मंशा क्या है?’ इसे लेकर हंगामा शुरू हो गया।

नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया और उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि ‘मंत्री महोदय ही बता दें कि हमारी मंशा क्या है?’ पक्ष विपक्ष में नोक झोंक के बीच कटारिया और उपनेता राजेंद्र राठौड़ की अगुआई में भाजपा के विधायक आसन के सामने आकर नारेबाजी करने लगे और धरने पर बैठ गए।

भाजपा विधायकों ने ‘अध्यक्ष जी न्याय करो’, ‘मंत्री जी माफी मांगो’ और ‘सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारे लगाए। नारेबाजी और हंगामे के बीच प्रश्नकाल जारी रहा। अध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा के सदस्यों को अपनी सीटों पर लौटने की अपील की लेकिन वे अपने प्रदर्शन पर अड़े रहे। इस कारण बाद में ज्यादातर प्रश्नों का उतर नहीं दिया गया और अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

भाजपा के विधायक इस दौरान भी आसन के सामने बैठे रहे लेकिन सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होने पर अध्यक्ष जोशी ने कहा कि मंत्री की उक्त टिप्पणी के पीछे कोई गलत मंशा नहीं थी। नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने कहा कि यह बात मंत्री को कहनी चाहिए।

इस पर विश्वेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘मेरी इसमें कोई गलत मंशा नहीं थी लेकिन प्रतिपक्ष ने सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया जिससे मुझे दुख हुआ है।’’ इसके बाद भाजपा के विधायक सीटों पर लौटे और शून्यकाल की कार्यवाही शुरू हुई। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह