Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए ईसी ने पहली बार मतदान का समय 11 घंटे तक बढ़ाया

By रुस्तम राणा | Updated: October 28, 2023 14:28 IST2023-10-28T14:28:21+5:302023-10-28T14:28:21+5:30

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चुनाव आयोग ने वोटिंग के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 11 घंटे तय किए हैं। यह पहली बार होगा जब 25 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए मतदान के लिए इतना लंबा समय दिया गया है। 

Rajasthan Assembly Polls 2023: Election Commission Extends Voting Timing To 11 Hours For First Time Ever | Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए ईसी ने पहली बार मतदान का समय 11 घंटे तक बढ़ाया

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए ईसी ने पहली बार मतदान का समय 11 घंटे तक बढ़ाया

Highlightsचुनाव आयोग ने यहां वोटिंग के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 11 घंटे तय किए हैं यह पहली बार होगा जब 25 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए मतदान के लिए इतना लंबा समय दिया गया हैइससे पहले 2018 और 2013 में हुए चुनावों के लिए वोटिंग का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक था

Rajasthan Assembly Polls 2023: राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने मतदान का समय 11 घंटे तक बढ़ा दिया है। चुनाव आयोग ने यहां वोटिंग के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 11 घंटे तय किए हैं। यह पहली बार होगा जब 25 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए मतदान के लिए इतना लंबा समय दिया गया है। 

मतदान का समय सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक था

केंद्रीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया है कि राजस्थान में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक तय किया गया है। इससे पहले 2018 और 2013 में हुए चुनावों के लिए वोटिंग का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक था, चुनाव आयोग के इस फैसले से वोटिंग प्रतिशत भी बढ़ सकता है। 

चुनाव के लिए कुल 51,756 मतदान केंद्र बनाए गए हैं

राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए कुल 51,756 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर अधिकतम 1,450 मतदाता हैं। मतदान में लगने वाले समय को देखते हुए चुनाव आयोग ने इस बार राजस्थान और मध्य प्रदेश में मतदान का समय बढ़ा दिया है। 

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम 

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के तहत राज्य की सभी 200 सीटों के लिए होने वाला मतदान 23 नवंबर 2023 को एक ही चरण में कराया जाएगा। जबकि 3 दिसंबर 2023 को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। राजस्थान की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 14 जनवरी 2024 को समाप्त होगा।

Web Title: Rajasthan Assembly Polls 2023: Election Commission Extends Voting Timing To 11 Hours For First Time Ever

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे