'कौन बनेगा मुख्यमंत्री का गेम खेल रही हैं कांग्रेस, उसने बारात तो निकाल दी पर दूल्हे का पता नहीं'

By धीरेंद्र जैन | Updated: November 27, 2018 20:03 IST2018-11-27T20:03:49+5:302018-11-27T20:03:49+5:30

राजनाथ सिंह ने कहा कि वहीं मोदी सरकार ने हर आदमी का बैंक खाता खुलवाया। आज बैंक खाते में पूरा पैसा सीधे ट्रांसफर किया जा सकता है। कांग्रेस ने सारी मर्यादाओं को तोड़ दिया है। प्रधानमंत्री जो एक व्यक्ति ना होकर संस्था होता है, पर चौकीदार चोर है जैसे अपशब्दों का खुलेआम कांग्रेस द्वारा प्रयोग करना निंदनीय है।

rajasthan assembly polls 2018 rajnath singh rally in jhunjhunu and attacks on congress | 'कौन बनेगा मुख्यमंत्री का गेम खेल रही हैं कांग्रेस, उसने बारात तो निकाल दी पर दूल्हे का पता नहीं'

'कौन बनेगा मुख्यमंत्री का गेम खेल रही हैं कांग्रेस, उसने बारात तो निकाल दी पर दूल्हे का पता नहीं'

राजस्थान प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर मंगलवार (27 नवंबर) को देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राजस्थान के कई जिलों में सभाओं के माध्यम से भाजपा की उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। झुंझुनूं के खेतड़ी जिले के पोलोग्राउंड में बोलते हुये सिंह ने कहा कि हमारी सेना आतंकवादियों को मुंहतोड जवाब दे रही है। देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पाकिस्तान भारत का सहयोग करे तो आतंकवाद का खात्मा किया जा सकता है।

वहीं, नोखा में सिंह का स्वागत 51 किलो की फूल माला पहनाकर किया गया। सभा में बोलते हुए सिंह ने कहा कि भाजपा के आज जारी घोषणा पत्र में हर वर्ग का ध्यान रखते हुये देश के विकास की बात की गई है। भाजपा की कथनी व करनी में अंतर नहीं है। जबकि, कांग्रेस वादे करने वाली पार्टी है। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया पर गरीब को हटाने पर आमदा है। इंदिरा गांधी ने बैंको का राष्ट्रीयकरण गरीबों को सहजता से बैंकों से पैसा उपलब्ध कराने के उददेश्य से किया था। लेकिन, इस कदम से गरीबों को कोई फायदा नहीं मिला। 

सिंह ने आगे कहा कि वहीं मोदी सरकार ने हर आदमी का बैंक खाता खुलवाया। आज बैंक खाते में पूरा पैसा सीधे ट्रांसफर किया जा सकता है। कांग्रेस ने सारी मर्यादाओं को तोड़ दिया है। प्रधानमंत्री जो एक व्यक्ति ना होकर संस्था होता है, पर चौकीदार चोर है जैसे अपशब्दों का खुलेआम कांग्रेस द्वारा प्रयोग करना निंदनीय है। कांग्रेसियों को कोई लगाम नहीं है उन्हें इस लोकतंत्र में सबक सिखाया जाना चाहिये। 

सिंह ने कहा कि कांग्रेस में अभी तक मुख्यमंत्री पद का चेहरा ही निर्धारित नहीं किया गया है। कांग्रेस पर व्यंग करते हुये सिंह ने कहा कि कांग्रेस खेल खेल रही है कौन बनेगा मुख्यमंत्री। कांग्रेस ने बारात तो निकाल दी पर दूल्हे का पता नहीं है।

Web Title: rajasthan assembly polls 2018 rajnath singh rally in jhunjhunu and attacks on congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे