लाइव न्यूज़ :

भरतपुर में कांग्रेस पर बरसे PM मोदी, कहा-वोट की राजनीति से वह देश का भला नहीं कर सकती

By अनुभा जैन | Updated: November 28, 2018 17:46 IST

पीएम मोदी ने कांग्रेस को 30 वर्षों की गठबंधन की मिलीजुली सरकार कहते हुये आरोप लगाया कि कांग्रेस खाने वाली सरकार थी। कांग्रेस घोटालों की सरकार थी।

Open in App

भरतपुर में सभा को संबोधित करते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस को माओवाद, सर्जिकल स्ट्राइक, वन रैंक वन पैंशन जैसे मुद्दों पर घेरा। पीएम मेदी ने कहा कि वीरता का दूसरा नाम भरतपुर है। चुनाव लोकतंत्र का बड़ा उत्सव होता है और नागरिक मतदान करते हुये इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। 

छत्तीसगढ़ मे जब चुनाव उत्सव चल रहा था भरतपुर के जवान माओवादियों के हमले में मारा गया। इन माओवादियों, नक्सलियों को क्रांतिकारी कह कांग्रेसी एक क्रांतिकारी का अपमान करते हैं। वोट की राजनीति से कांग्रेस देश का भला नहीं कर सकती है। मोदी ने आगे कहा कि 2014 से पहले 26/11 का मुंबई धमाका, अयोध्या व दिल्ली में होने वाले ब्लास्ट, जम्मू मंदिर मे बम धमाका, बनारस मंदिर में बम ब्लास्ट आम सी बात थी। पर 2014 के बाद सर्जिकल स्ट्राइक और कड़े कदम भारत द्वारा उठाये जाने से आज इन धमाकों में ना केवल कमी आयी है आतंकवादी कश्मीर सीमा में सीमित हो गये। 

उन्होंने कांग्रेस को 30 वर्षों की गठबंधन की मिलीजुली सरकार कहते हुये आरोप लगाया कि कांग्रेस खाने वाली सरकार थी। कांग्रेस घोटालों की सरकार थी। मोदी सरकार के आने के बाद इन 4 सालों में घोटालों में कमी आने के साथ चोरी जाने वाले रूपयों को भी बचाया गया है। 

सर्जिकल स्ट्राइक पर बोलते हुये मोदी ने कहा कि आज इस महत्वपूर्ण कदम से दुनियाभर में भारत का सम्मान होने के साथ भारत एक महाशक्ति के रूप में उभरा है। पाकिस्तान आतंकवाद का खेल खेलता था। इस कदम से पाकिसतान को उसके घर में घुसकर भारत ने सबक सिखाया और कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत चाहती है। जो सिर्फ राजगददी का हिसाब लगाते है उन कांग्रेसियों ने जवानों का अपमान किया है। 

कांग्रेस के समय वन रैंक वन पैंशन का कोई हिसाब ही नहीं था। सोनिया मैडम की सरकार तो दिल्ली में बैठ कर रिमोट से चलती थी। लेकिन, मोदी सरकार ने आकर 2014 के बाद इस योजना को लागू कर 11 हजार करोड़ रुपये जवानों को दिये। 30 से 40 वर्ष पहले यूपी, बिहार, बंगाल, तमिलनाडु जहां से भी कांग्रेस गयी उस प्रदेश का विकास हुआ इसलिये राजस्थान में विकास के लिये इस कांग्रेस को विदा करने का समय आ गया है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह