लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः वोटिंग कराने के लिए EC ने कसी कमर, ये किए गए इंतजाम

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 2, 2018 13:37 IST

निर्वाचन आयोग नेराज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव कराने के साथ मतदान केंद्रों पर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, दिव्यांगजनों की मदद के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो-दो वोलेंटियर लगाने और क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Open in App

राजस्थानविधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने कमर कर ली है। वहीं, सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए ईवीएम-वीवीपैट मशीनों से जुड़ी हर तरह की तकनीकी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, जिसमें एफएलसी, प्रथम और द्वितीय रेंडमाइजेशन, मॉक पोल सहित सभी काम पूरे किए जा चुके हैं। मशीनों को पूरी तरह जांच-परखकर और मॉक पोल करवाकर जिला स्तर पर बनाए स्ट्रॉन्ंग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाया जा रहा है।

इधर, निर्वाचन आयोग नेराज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव कराने के साथ मतदान केंद्रों पर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, दिव्यांगजनों की मदद के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो-दो वोलेंटियर लगाने और क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनन्द कुमार का कहना है कि 7 दिसबंर को होने वाले मतदान के लिए 2 लाख से ज्यादा ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। किसी भी स्तर पर कोई तकनीकी समस्या ना आए इसके लिए अधिकारियों को कई बार प्रशिक्षण दिए जा चुके हैं। कोई भी तकनीकी समस्या का बिना देरी किए निस्तारण करने के भी निर्देश दिए गए हैं। 

उन्होंने बताया है कि ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष एफएलसी (प्रथम स्तरीय जांच) कर दी गई थी। उम्मीदवारों, पर्यवेक्षकों और भेल के इंजीनियर्स के सामने पहला रैंडमाइजेशन 5 नवंबर को और दूसरा रैंडमाइजेशन 26-28 नवंबर को किया गया। मशीनों का अलॉटमेंट ईवीएम ट्रेकिंग सॉफ्टवेयर (ईटीएस) के जरिए संपूर्ण प्रदेश भर में कर दिया गया है। रैंडमाइजेशन के बाद 5 प्रतिशत मशीनों का रैंडमली चयन कर उन पर 1-1 हजार मॉक पोल कर उन्हें मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा।

कुमार ने बताया कि मॉकपोल के दौरान डाले गए मतों की संख्या के अनुसार पर्चियों की गणना की गई है और सारे रिकॉर्ड भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित रखा गए है। मतदान के लिए तैयार सभी ईवीएम-वीवीपैट को स्ट्रॉग रूम में कड़ी सुरक्षा में सुरक्षित रखवा दिया जाएगा और मतदान दलों की रवानगी से पहले स्ट्रॉन्ग रूम खोलकर उन्हें मतदान केन्द्रवार मतदान के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावचुनाव आयोगराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन