लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान Exit Polls 2018: कांग्रेस को मिल सकता है पूर्ण बहुमत, बीजेपी का हो सकता है सूपड़ा साफ, जानिए सीटों पूरा आंकड़ा

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: December 7, 2018 19:07 IST

Rajasthan Assembly Election Exit Polls 2018: राजस्‍थान में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर होते दिखाई दे रही है। हालांकि सभी एग्जिट पोल्स का पोल्स करें तो यह नतीजा सामने आता है कि राजस्‍थान में हर पांच साल में सत्ता बदलने की परंपरा कायम रहेगी।

Open in App

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए एग्जिट पोल आ गए हैं। शुक्रवार (7 दिसंबर) को पांच राज्यों में हो रहे चुनावों के लिए आखिरी राजस्‍थान व तेलंगाना के मतदान पूरे होते ही सभी सर्वे एजेंसियों ने अपने-अपने नतीजे बताए हैं।

इनमें इस बार राजस्‍थान में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर होते दिखाई दे रही है। हालांकि सभी एग्जिट पोल्स का पोल्स करें तो यह नतीजा सामने आता है कि राजस्‍थान में हर पांच साल में सत्ता बदलने की परंपरा कायम रहेगी। इस बार सत्तासीन वसुंधरा राजे की कुर्सी बचती नहीं दिखाई दे रही हैं।

इसमें एक अहम भूमिका बीजेपी से बागी हुए हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और घनश्याम तिवाड़ी की भारत वाहिनी पार्टी भी निभाएंगी। जानिए किस पोल में किस पार्टी दी कितनी सीटें-

इंडिया टुडे और एक्स‌िस माई इंडिया के सर्वे में वसुंधरा की कुर्सी गई

राजस्‍थान में सीएम वसुंधरा राजे की कुर्सी बचती दिखाई नहीं दे रह हैं। इंडिया टुडे और एक्स‌िस माई इंडिया के सर्वे में बीजेपी को महज 55-72 सीटें मिलते दिख रही हैं। जबकि कांग्रेस    को 119-141 सीटें मिल रही हैं। जबकि अन्य को 4-11 सीटें ही मिल रही हैं।

टाइम्स नाउ-सीएनएक्स ने भी बीजेपी को हराया, कांग्रेस को बहुमत

टाइम्स नाऊ और सीएनएक्स के सर्वे में भी बीजेपी को हारता हुआ दिखाया जा रहा है। यहां बीजेपी को 85 और  कांग्रेस को 105 सीटें मिलती दिखाई दे रह हैं। जबकि अन्य के खाते में भी 9 सीटें जाती नजर आ रही हैं। इनमें 2 बीएसपी व अन्य में बंटी हुई हैं। राजस्‍थान में कुल 200 सीटें हैं जबकि चुनाव 199 पर हुए हैं। इस लिहाज से बहुमत के लिए 100 सीटों की जरूरत होगी।

चैनलबीजेपीकांग्रेसअन्य
इंडिया टुडे+ एक्स‌िस माई इंडिया55-72119-1414-11
लोकनीति+सीएसडीएस   
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स851059
न्यूज नेशन911017
न्यूज 24751099
रिपब्लिक टीवी+जन की बात939115

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव परिणाम 2013

राजस्‍थान में साल 2013 के चुनाव में 200 सीटों में बीजेपी ने 163 सीटें जीती थीं। तब बीजेपी विधायक दल की नेता वसुंधरा राजे को चुना गया था। जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर सिमट गई थी। 

टॅग्स :एग्जिट पोल्सराजस्‍थान चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह