लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव: कांग्रेस ने भारी बहुमत की जताई उम्मीद, कहा- राहुल गांधी करेंगे देश का नेतृत्व

By भाषा | Updated: December 2, 2018 23:09 IST

Open in App

राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने राज्य विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी को भारी बहुमत मिलने की उम्मीद जताते हुए कहा कि यहां से यह संदेश जाएगा कि देश का नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजस्थान में हार सुनिश्चित देखकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के कई अन्य नेता 'पाकिस्तान और हिंदू-मुसलमान' की बात कर रहे हैं. पांडे ने कहा, ''राजस्थान का चुनाव देश की राजनीतिक दिशा तय करने वाला चुनाव है.

इस चुनाव से यह संदेश जाएगा कि देश का नेतृत्व कौन सी पार्टी, कौन सी विचारधारा और कौन सा नेता करने जा रहा है.'' उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मानस बना रखा है. लोगों में कांग्रेस और इसके नेतृत्व को लेकर विश्वास है. मुझे पूरा विश्वास है कि चुनाव के नतीजों में यह साफ दिखेगा और कांग्रेस को भारी बहुमत मिलेगा.

मोदी और शाह पर साधा निशाना कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा,''प्रधानमंत्री जी, भाजपा अध्यक्ष जिस तरह की बातें कर रहे हैं कि वह बहुत शर्मसार करने वाला है. हार तय देखकर बौखलाहट में भाजपा के लोग पाकिस्तान और हिंदू -मुसलमान की बातें कर रहे हैं.''

कांग्रेस के सामने भाजपा कहीं नहीं यह पूछने पर क्या पिछले कुछ दिनों में राजस्थान में भाजपा की स्थिति सुधरने की धारणा से वह सहमत हैं तो उन्होंने कहा, ''ऐसा कुछ नहीं है. कांग्रेस के सामने भाजपा कहीं नहीं है. लोग वसुंधरा राजे के कुशासन से मुक्ति पाने की तैयारी में हैं.'' इस सवाल पर कि क्या मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने से कांग्रेस ज्यादा मजबूत होती, तो पांडे ने कहा कि ऐसा नहीं है. कांग्रेस की एक परंपरा है. चुनाव के बाद विधायकों की राय के आधार पर मुख्यमंत्री का फैसला होता है.

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावविधानसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां