लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः CM राजे झालरापाटन से ही लड़ेंगी चुनाव, कहा- मेरा 30 साल पुराना है अटूट रिश्ता 

By भाषा | Updated: October 28, 2018 20:36 IST

वसुंधरा राजे ने कहा कि यहां के लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया। मैंने भी जो मुझसे बन पड़ा पूरे मन से झालावाड़-बारां के लिए किया। इसीलिए 30 साल पहले के झालावाड़-बारां और आज के झालावाड़-बारां में विकास का बहुत बड़ा अंतर साफ दिखाई देता है।

Open in App

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेगी। उन्होंने रविवार को झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में इसकी घोषणा की। राजे ने भाजपा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि झालावाड़ से मेरा 30 साल पुराना अटूट रिश्ता है, जो जब तक सांस है तब तक रहेगा। यह रिश्ता मुख्यमंत्री और कार्यकर्ताओं के बीच का नहीं, ये रिश्ता मां-बेटे, मां-बेटी, बहन-भाई के बीच का है।

उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया। मैंने भी जो मुझसे बन पड़ा पूरे मन से झालावाड़-बारां के लिए किया। इसीलिए 30 साल पहले के झालावाड़-बारां और आज के झालावाड़-बारां में विकास का बहुत बड़ा अंतर साफ दिखाई देता है।

उन्होंने कहा कि ये चुनाव मैं नहीं, झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र का हर व्यक्ति लड़ेगा। यहां उम्मीदवार मैं नहीं, सब कार्यकर्ता है। राजे ने कहा कि चुनाव के दौरान मेरा ध्यान 200 विधान सभा सीटों पर रहेगा। इनमे से 100 सीटों पर विशेष ध्यान देना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पूर्ण बहुमत के साथ राजस्थान में ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा कार्यकता ने ये स्थिति पैदा कर दी है कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार राहुल गांधी को विधानसभा वार सभाएं करनी पड़ रही है। उन्हें पता नहीं कि झालावाड़-बारां से मेरा अटूट बंधन है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2008 में विषम परिस्थितियों के बावजूद हम 78 सीटें जीते थे, 4 सीटे जनता दल (यू) और भाजपा के बागियों ने जीती थी। अगर 8 सीटें और जीत लेते, तो हमारी सरकार बन जाती, क्योंकि उस वक़्त कांग्रेस भी 96 सीटें ही ला पाई थी, जो बहुमत के लिए नाकाफ़ी थी। यदि उस वक़्त हम 8 सीटें और जीत लेते, तो कांग्रेस के पास 88 सीटें ही रह जाती। इन आठ सीटों में 6 तो झालावाड़-बारां की ही रह गई, लेकिन अब की बार ऐसी ग़लती नहीं होगी। इस बार हम सरकार बनाएंगे। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनाववसुंधरा राजेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे