लाइव न्यूज़ :

राजस्थान विधान सभा चुनाव: बसपा उम्मीदवार ने वोटरों को बांटे रुपये, वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मांगा जवाब

By भाषा | Updated: October 26, 2018 16:41 IST

राजस्थान विधान सभा चुनाव: सात दिसंबर को राजस्थान में 200 सीटो पर वोटिंग होनी है। नदबई से बसपा के संभावित प्रत्याशी जोगेंद्र सिंह अवाना ने पिछले दिनों फोन पर मिली धमकी के बाद प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। 

Open in App

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक संभावित प्रत्याशी जोगेंद्र सिंह अवाना द्वारा अपनी जनसभा में कथित रूप से रूपये बांटने का एक वीडियो वायरल होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें नोटिस जारी किया है। इसमें अवाना से 27 अक्टूबर तक स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।जिला निर्वाचन अधिकारी सन्देश नायक ने बताया की इस वीडियो में बसपा नेता एक व्यक्ति को रूपये देते दिखाई दे रहे हैं। इस संबंध में नदबई उपखंड अधिकारी ने बसपा प्रत्याशी को नोटिस जारी कर दो दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है।उन्होंने बताया कि किसी ने जनसभा का वीडियो बनाया था जिसमें अवाना किसी को रूपये देते हैं। वीडियो की जांच की जा रही है।उन्होंने बताया कि नदबई से बसपा के संभावित प्रत्याशी जोगेंद्र सिंह अवाना ने पिछले दिनों फोन पर मिली धमकी के बाद प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। उन्होंने बताया कि अवाना के पास मौजूद लाइसेंसशुदा हथियारों के संबंध में नोएडा के जिला मजिस्ट्रेट को एक पत्र लिखा गया है।नदबई के उपखंड अधिकारी नीरज कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मीडिया से प्राप्त सूचना के आधार पर नदबई विधानसभा से बसपा नेता जोगेंद्र सिंह अवाना को गुरूवार को एक नोटिस जारी करके दो दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

टॅग्स :मायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)राजस्‍थान चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया