लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः इस सीट पर कांग्रेस का है दबदबा, जीत हासिल करने के लिए तरस रही है BJP

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 25, 2018 07:29 IST

राजस्‍‌थान में कुल 200 सीटों पर चुनाव होते हैं। इनमें से 142 सीट सामान्य हैं, जबकि 33 सीटें अनुसूचित जाति व 25 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

Open in App

जैसे-जैसे राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे प्रदेश में चुनावी महौल गर्माता जा रहा है। वहीं, पार्टियां मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए हर संभव कोशिशें कर रही हैं। सूबे की दोनों दिग्गज पार्टियां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस हर सीट पर एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। इन सब के बीच आज आपको एक ऐसी सीट के बारे में बताएंगे जिस पर बीजेपी केवल एक बार ही जीत हासिल कर सकी है और वह लगातार जीत का स्वाद चखने की कोशिश में जुटी हुई है।

पिछले दो चुनाव से BJP का कब्जा

दरअसल, हम बात सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट की कर रहे हैं। इस सीट पर पिछले दो विधानसभा चुनाव से कांग्रेस का कब्जा है। अगर क्षेत्र की बात करें तो यहां मशहूर पीर बाबा की समाधि है और हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के बड़ी संख्या में धर्मस्थल हैं। साथ ही साथ लक्ष्मणगढ़ में एक किला भी है, जोकि बहुत मशहूर है। उस किले का निर्माण सीकर के राजा लक्ष्मण सिंह ने करवाया था।

नौ बार की कांग्रेस ने जीत हासिल 

लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट पर हमेशा से कांग्रेस का दबदबा बना रहा है। 1957 से लेकर 2013 तक उसने नौ बार यहां परचम लहराया है, जबकि 2003 के चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी और केशर देव विधायक बने थे। उसके बाद हुए दो विधानसभा चुनावों में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, इस सीट पर दो बार स्वतंत्र पार्टी और एक बार लोकदल ने जीत हासिल की है। इस समय यहां से कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा विधायक हैं। 

ये हैं पिछले चुनाव के आंकड़े

चुनाव आयोग के अनुसार, पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या दो लाख, 16 हजार, 478 थी, जिसमें से एक लाख, 62, हजार, 513 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था और 75.07 फीसदी वोट पड़े थे। कांग्रेस के उम्मीदवार गोविंद सिंह डोटासरा के खाते में 55 हजार, 730 वोट पड़े थे, जबकि बीजेपी के उम्मीदवार सुभाष महरिया के खाते में 45 हजार, सात वोट पड़े। दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर देखी गई थी। कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी उम्मीदवार सुभाष महरिया को 10 हजार, 723 वोटों के अंतराल से हराया था।  राजस्‍थान विधानसभा का मौजूदा स्वरूप

उल्लेखनीय है‌ कि राजस्‍‌थान में कुल 200 सीटों पर चुनाव होते हैं। इनमें से 142 सीट सामान्य हैं, जबकि 33 सीटें अनुसूचित जाति व 25 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। साल 2013 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 163 सीटों के साथ सरकार बनाई बनाई थी। कांग्रेस 21 सीटों पर सिमट गई थी। तीसरी सबसे बड़ी पार्टी नेशनल पीपुल्स पार्टी रही जिसे 4, व चौथे नंबर बहुजन समाज पार्टी रही, जिसे 3 सीटों पर जीत मिली। जबकि 7 सीटें निर्दलियों के खाते में गई थीं।

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन