लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः सीटों में मामूली फासला रहने पर BJP के सरकार बनाने के चांस अधिक 

By धीरेंद्र जैन | Updated: December 10, 2018 05:36 IST

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने भी कहा कि प्रदेश की जनता ने इस बार फिर से दिल खोलकर भाजपा को वोट दिया है। प्रदेश में गत पांच साल में जिस प्रकार के विकास कार्य हुए हैं उससे प्रदेश की की जनता ने वसुन्धरा राजे को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए चाव से भाजपा को वोट दिया है।

Open in App

एग्जिट पोल के अनुमानों को सिरे से खारिज करते हुए प्रदेश भाजपा ने दावा किया कि राजस्थान में फिर से भाजपा की ही सरकार बनाने जा रही हैं। भाजपा के एक प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश की जनता ने वसुन्धरा सरकार के कामों को देखते हुए 7 दिसम्बर को दिल से भाजपा के पक्ष में मतदान किया है इसलिए भाजपा को फिर से सरकार बनाने में कहीं भी किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने भी कहा कि प्रदेश की जनता ने इस बार फिर से दिल खोलकर भाजपा को वोट दिया है। प्रदेश में गत पांच साल में जिस प्रकार के विकास कार्य हुए हैं उससे प्रदेश की की जनता ने वसुन्धरा राजे को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए चाव से भाजपा को वोट दिया है। इसलिए प्रदेश में भाजपा की सरकार होगी इसमें लेश मात्र भी संदेह नहीं है। 

उधर, राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि अगर प्रदेश में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत नहीं मिला और भाजपा के बीच 10-15 सीटों का फासला रहा तो भाजपा सरकार बनाने में अपनी कोई कोर कसर नहीं छोड़गी क्योंकि इतिहास साक्षी है कि जोड़-तोड़ बिठाने में न केवल प्रदेश भाजपा के नेता बल्कि केन्द्रीय नेता भी काफी माहिर हैं और वे सरकार बनाने के लिए अंतिम समय तक भरपूर प्रयास करते हैं।

चूंकि अगले साल ही लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में प्रदेश में भाजपा की लहर को कायम रखने के लिए भाजपा की सरकार बने इस हेतु भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इसलिए अगर भाजपा और कांग्रेस में सीटों को मामूली अंतर रहा तो भाजपा के सरकार बनाने के अधिक आसार बताये जा रहे हैं। 

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राजनीति के चाणक्य माने जाते हैं और शाह जिस तरह से अगले लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज कर मोदी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाने की कोशिश में पूरी ताकत से जुटे हुए हैं उसे देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि कम अन्तर रहने पर प्रदेश में भाजपा की सरकार के अधिक अवसर रहेंगे। 

क्योंकि वे जानते हैं कि अगले साल लोकसभा चुनाव में पार्टी को तब ही सफलता मिल सकती है जब प्रदेश में भाजपा की सरकार हो इसलिए उनका मानना है कि कांग्रेस और भाजपा के बीच सीटों के मामूली अन्तर होने की दशा में भाजपा ही सरकार बनाने की उम्मीद  है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल