लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः PM ने कहा- कांग्रेस के रग-रग में भरा है जातिवाद, मोदी तो कामदार है जिसके पीछे सवा सौ करोड़ देशवासी

By अनुभा जैन | Updated: November 26, 2018 19:57 IST

मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथेां लेते हुये कहा कि इस तरह के घोर जातिवादी लोगों को सत्ता में आने का कोई हक नहीं है। उन्हें तुरंत प्रभाव से हटाना चाहिये। भाजपा ने हमेशा 'सबका साथ सबका विकास' मंत्र लेकर सभी नागरिकों को साथ लेकर देश के विकास की बात सोची है।

Open in App

‘बांसवाडा की धरा में आना गुजरात जैसा अनुभव है। कांग्रेस जाति का खेल खेल रही है जिसके रग रग में जातिवाद भरा हुआ है। प्रधानमंत्री से जाति पूछ रही कांग्रेस क्या जाति के आधार पर वोट देगी चुनावों में। वाल्मिकी, तुलसीदास से भी क्या यह कांग्रेस उनकी जाति पूछेगी।’यह कहना था प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जो आज वागड धरती यानि बेणेश्वर डूंगरपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथेां लेते हुये कहा कि इस तरह के घोर जातिवादी लोगों को सत्ता में आने का कोई हक नहीं है। उन्हें तुरंत प्रभाव से हटाना चाहिये। भाजपा ने हमेशा 'सबका साथ सबका विकास' मंत्र लेकर सभी नागरिकों को साथ लेकर देश के विकास की बात सोची है। 

आगे बोलते हुए  मोदी ने कहा कि भाजपा ने 2016 में जनजाति विश्वविद्यालय खोला तो उसका नाम गोविंद गुरू के नाम पर रखा। जबकि कांग्रेस को एक परिवार के आगे कुछ नहीं दिखता। कांग्रेस भारत रत्न के लिये अपने कार्यकाल में बाबा साहिब अंबेडकर को भूल गई। हरिदेव जोशी जिसे आज का अमूमन हर नागरिक जानता है, वो भी कांग्रेस का याद नहीं हैं। कांग्रेस का उसूल तो नामदार है। उसके बाद नामदार का परिवार, परिवार के दरबारी, फिर जातिवाद और अंत में देश आता है। 

मोदी ने आगे कहा कि भाजपा के लिये दल से बडा देश है। कांग्रेस जिसने दलितों गरीबों से हमेशा एक दूरी बनाये रखी स्वच्छता अभियान में आज डूंगरपुर बांसवाड़ा जैसे दलित व पिछड़े वर्ग के आधिपत्य वाले जिलों ने बेमिसाल काम दुनिया के सामने कर दिखाया। कांग्रेस को यह बर्दाश्त नहीं है कि एक चाय बेचने वाला आज देश कैसे चला रहा है। जनता की मुसीबत का 60 वर्षों का कांग्रेस राज रहा। जबकि, जो काम कांग्रेस ने 50 वर्षों में किया वही काम भाजपा ने 4.5 वर्षों में कर दिखाया। हर परिवार में पक्के घर का प्रयास भाजपा ने किया। सवा करोड़ भारतीयों को घर की चाभी दी। वहीं, मैडम सोनिया गांधी ने अपने रिमोट से देश को चलाने का असफल प्रयास किया।

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने भीलवाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ’आतंकवादियों से लोहा लेकर उन्हें खत्म किया जा सकता है। आज 26/11 की बरसी के अलावा संविधान दिवस भी है। बाबा साहब आंबेडकर के सामूहिक चिंतन में निकला संविधान आज ही के दिन अर्पित किया गया था। मैं संविधान के निर्माता बाबा साहब आंबेडकर को भीलवाड़ा की धरती से नमन करता हूं। बाबा साहब आंबेडकर ने समाज के भेदभाव खत्म करने का रास्ता दिखाया।’

मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वो कहते हैं 'ये मोदी होता कौन है जो उनके 4 पीढ़ी का हिसाब मांग रहा है'? अरे मोदी तो कामदार है जिसके पीछे सवा सौ करोड़ देशवासी खड़े है। मोदी सोने का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुआ था, उसने गरीब मां को लकड़ी के चूल्हे पर खाना पकाते हुए देखा था। इसलिए उसने आकर के देश के 90 प्रतिशत घरों में गैस का चूल्हा पहुंचा दिया। भारत की विकास यात्रा में आदिवासी समूह का अभूतपूर्व योगदान है। लेकिन आजादी के बाद जितनी तेजी से उनका कल्याण होना चाहिए था। ये करने की फुरसत कांग्रेस पार्टी को कभी नहीं मिली

मोदी ने जनसभा में मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले को लेकर भी कांग्रेस पार्टी पर भी हमला किया। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि हिंदुस्तान कभी आज का दिन यानि 26/11 को नहीं भूलेगा, हम सिर्फ मौके की तलाश में हैं। कानून अपना काम करके रहेगा, मैं देशवासियों को इस बात का विश्वास दिलाता हूं।

जब मुंबई में आतंकवाद की घटना घटी थी उस समय राजस्थान में चुनाव अभियान चल रहा था। पाकिस्तान ने हिंदुस्तान पर युद्ध बोला है। 26 नवंबर को इतनी बड़ी घटना घटी, कांग्रेस उस समय उसमें चुनाव जीतने का खेल, खेल रही थी। वहीं कांग्रेस उस समय देशभक्ति के पाठ पढ़ाती थी। जब मेरे देश की सेना ने पाकिस्तान को उसके घर में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक किया, आतंकवादियों का हिसाब चुकता किया। ऐसे समय कांग्रेस ने सवाल उठाया कि वीडियो दिखाओ कि सर्जिकल स्ट्राइक हुआ या नहीं। 

कोटा में सभा को संबोधित करते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी है जबकि भाजपा एकजुटता के साथ देश का विकास करने में विश्वास करती है। सुपर एक्सप्रेसवे से प्रदेश की तस्वीर बदल जायेगी। कांग्रेस पर प्रहार करते हुये मोदी ने आगे कहा कि दिल्ली में एसी कमरों में बैठे कांग्रेसी खेल खेलना छोड़ कर हवा का रूख देखें। कोटा जो कि टेक्सटाइल क्षेत्र में काफी आगे है, केंद्र सरकार ने यहां से टेक्सटाइल निर्यात कर भारत की तस्वीर बदली है और देश को एक अलग पहचान दी है। भाजपा ने भामाशाह योजना के अलावा आयुष्मान योजना के जरिये गंभीर बीमारी से पीड़ित तीन लाख लोगों को लाभ दिया है।

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावनरेंद्र मोदीराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया