लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट, 18 उम्मीदवारों का किया ऐलान

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 18, 2018 14:29 IST

इस लिस्ट में पार्टी ने बीकानेर पूर्वी से यशपाल गहलोत को मैदान में उतारा है। वहीं, बीकानेर पश्चिमी से डीबी कल्ला को टिकट दिया गया है। इसके अलावा पाली से महावीर राजपुरोहित को, किशनगढ़ से नंदराम ठकन को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

Open in App

कांग्रेस ने राजस्थानविधानसभा चुनाव के लिए रविवार (18 नवंबर) को अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें उसने 18 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इससे पहले शनिवार को उसने दूसरी लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में 32 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था। 

इस लिस्ट में पार्टी ने बीकानेर पूर्वी से यशपाल गहलोत को मैदान में उतारा है। वहीं, बीकानेर पश्चिमी से डीबी कल्ला को टिकट दिया गया है। इसके अलावा पाली से महावीर राजपुरोहित को, किशनगढ़ से नंदराम ठकन को उम्मीदवार घोषित किया गया है।तीसरी सूची के उम्मीदवार

नोहर से अमित चाचनबीकानेर वेस्ट से बीडी कल्लाबीकानेर ईस्ट से यशपाल गहलोतखंडेला से सुभाष मील तिजारा इमामुद्दीन अहमद खानकिशनगढ़ बास से डॉ. करण सिंह यादवमुंडावर से सहयोगी लोकतांत्रिक जनता दलनगर से मुरारीलाल गुर्जरभरतपुर और मालपुरा से सहयोगी राष्ट्रीय लोकदलकिशनगढ़ से नंदराम थाकनजैतारण से दिलीप चौधरीपाली से महावीर राजपुरोहितबाली से सहयोगी एनसीपीसुमेरपुर से रंजू रामावतकुशलगढ़ से सहयोगी लोकतांत्रिक जनता दलआसिंद से मनीष मेवाड़ाकेशवरायपाटन से राकेश बोयत आपको बता दें, शनिवार को 32 उम्मीदवारों की जारी दूसरी सूची में सबसे प्रमुख नाम पूर्व सांसद मानवेंद्र सिहं का था, जो मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को झालरापाटन विधानसभा में चुनौती देंगे। मानवेंद्र पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता रहे जसवंत सिंह के पुत्र हैं। 

झालरापाटन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सीट है, जहां से उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। पहली सूची में अशोक गहलोत, सचिन पायलट और सी.पी. जोशी जैसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नाम थे। 

गहलोत सरदारपुरा विधानसभा सीट से, सचिन पायलट टोंक से और सीपी जोशी नाथद्वारा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य की 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए आगामी सात दिसंबर को मतदान होगा। 

झालरापाटन की सीट पारंपरिक रूप से भाजपा के खाते में रही है। मुख्यमंत्री राजे 2003 से यहां से तीन बार विधायक चुनी जा चुकी हैं और चौथी बाद दावेदारी की हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावकांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों