लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः इस वजह से अजमेर ने फिर रचा इतिहास, 'इंडिया बुक ऑफ रिर्काड्स' में हुआ दर्ज 

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 3, 2018 21:20 IST

अजमेर में 'इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड' के प्रतिनिधि विनोद शर्मा ने जिला निर्वाचन अधिकारी को यह उपलब्धि इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज होने पर प्रमाण पत्र सौंपा। 

Open in App

राजस्थानविधानसभा चुनाव में मतदान जागरुकता बढ़ाने के लिए किए जा रहे नवाचारों के तहत सोमवार को अजमेर जिले में एक बार दोबारा इतिहास रचा गया। विश्व दिव्यांगजन दिवस पर आयोजित पदयात्रा एवं शपथ ग्रहण में जिले के 20 हजार से अधिक दिव्यांगजनों ने आगामी 7 दिसंबर को मतदान अवश्य करने का संकल्प लिया। जिले की यह अनूठी उपलब्धि 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड' में दर्ज की गई है। जिले में कई जगह दिव्यांगजनों ने शपथ ली। 

जिला निर्वाचन अधिकारी आरती डोगरा की अगुवाई में सोमवार सुबह से ही पूरे अजमेर जिले में दिव्यांगजन उत्साह में नजर आए। लोकतंत्र के पर्व को मनाने के लिए दिव्यांगजन ने पूरे जोश के साथ शपथ ली कि वे आगामी 7 दिसम्बर को मतदान अवश्य करने जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजन को मतदान के प्रति प्रेरित करना था जो सुविधाओं के अभाव में वोट डालने नहीं जा पाते थे। 

उन्होंने बताया कि निर्वाचन विभाग का उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति मतदान अवश्य करें। इस बार चुनाव में दिव्यांगजन के लिए मतदान केन्द्रों पर विशेष व्यवस्था की गई है। वहां मतदान के दिन ट्राई साईकिल और सहयोगी उपलब्ध होंगे। 

सोमवार को विश्व दिव्यांगजन दिवस पर अजमेर शहर में पदयात्रा का आयोजन किया गया। राजकीय सावित्री महाविद्यालय से यह पदयात्रा जिला निर्वाचन अधिकारी आरती डोगरा, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह और स्वीप प्रभारी अरूण गर्ग की अगुवाई में शुरू हुई। महाविद्यालय से बजरंगगढ़ होते हुए यह पदयात्रा पटेल मैदान पहुंची। अजमेर में 'इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड' के प्रतिनिधि विनोद शर्मा ने जिला निर्वाचन अधिकारी को यह उपलब्धि इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज होने पर प्रमाण पत्र सौंपा। 

जिला निर्वाचन अधिकारी आरती डोगरा ने जिले के समस्त दिव्यांगजनों को पत्र लिखकर कहा कि वे आगामी 7 दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए अवश्य आएं और अपने मताधिकार का प्रयोग कर हमारे संविधान व लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। 

दिव्यांग मतदाताओं को मतदान बूथ तक लाने व उन्हें पुनः घर तक पहुंचाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा व्यवस्था की गई है। साथ ही बूथ पर कोई असुविधा ना हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने सभी दिव्यांग मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे मतदान हेतु अवश्य आएं ताकि मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो सके। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया