लाइव न्यूज़ :

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव मतगणना: दोनों सीटों पर कांग्रेस की बढ़त कायम

By भाषा | Updated: November 2, 2021 13:50 IST

Open in App

जयपुर, दो नवंबर जयपुर, दो नवंबर राजस्थान की धरियावद व वल्लभनगर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के तहत मंगलवार को जारी मतों की गिनती में अपराह्न एक बजे तक के रूझान में दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आगे हैं। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार अपराह्न एक बजे तक की मतगणना में वल्लभनगर में कांग्रेस की प्रीति सिंह शक्तावत अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उदयलाल डांगी (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी) से 8088 वोट से आगे हैं। वहीं, धरियावद में कांग्रेस उम्मीदवार नगराज मीणा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खेत सिंह से 20,252 मतों से आगे हैं।

राजस्थान की वल्लभनगर (उदयपुर) व धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतों की गिनती मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। वल्लभनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतों की गणना 23 राउंड व धरियावद विधानसभा क्षेत्र पर उपचुनाव के लिए मतों की गणना 24 राउंड में पूरी होगी।

वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए उदयपुर जिला मुख्यालय के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर व धरियावद विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय के राजकीय सीनियर सेकेण्डरी विद्यालय, नीमच नाका में मतगणना हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं