लाइव न्यूज़ :

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव :चौथे दिन 10 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए

By भाषा | Updated: March 26, 2021 18:54 IST

Open in App

जयपुर, 26 मार्च राजस्थान के सुजानगढ़, चुरू और राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन 10 उम्मीदवारों ने 10 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं। इनके साथ अबतक 16 उम्मीदवारों द्वारा 17 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि आगामी दिनों में सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नाम निर्देशन पत्र (नॉमिनेशन) स्वीकार नहीं किए जाएंगे एवं 30 मार्च नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन होगा।

उन्होंने बताया कि प्राप्त सभी नामांकन पत्रों की 31 मार्च को जांच की जाएगी, जबकि तीन अप्रैल तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे।

गुप्ता ने बताया कि 17 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा, जबकि मतगणना दो मई को करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि मतदाताओं की मदद के लिए ‘वोटर हेल्पलाइन‘ खासा प्रभावी ऐप साबित हो रहा है, मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में खोजने, नया वोटर कार्ड बनवाने, मतदाता सूची में अपना नाम देखने के अलावा भाग संख्या तथा क्रमांक संख्या जानने के लिए इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल