लाइव न्यूज़ :

राजस्थान विधानसभा में BJP विधायकों की नारेबाजी, कहा- अध्यक्ष जी न्याय करो, सरकार का बचाव बंद करो

By भाषा | Updated: July 16, 2019 14:05 IST

भाजपा विधायकों ने ‘अध्यक्ष जी न्याय करो’, ‘सरकार का बचाव बंद करो’ ‘जवाब देना सरकार का कर्तव्य है’ की नारेबाजी की। नारेबाजी लगभग दस मिनट चलती रही और इस बीच प्रश्नकाल का समय समाप्त हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्न पूछने को लेकर भाजपा के विधायक आसन के सामने आ गए और उन्होंने अध्यक्ष सीपी जोशी के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए आसन के सामने नारेबाजी की। मंत्री जब उनके एक पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे तो राठौड़ ने बीच में एक सवाल पूछना चाहा जिस पर अध्यक्ष ने उन्हें रोक दिया।इसके बाद राठौड़ ने एक और पूरक प्रश्न पूछा तो अध्यक्ष ने उन्हें नीति पर नहीं बल्कि प्रासंगिक प्रश्न पूछने को कहा और अपना दिया हुआ प्रश्न पढ़ने को कहा।

राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्न पूछने को लेकर भाजपा के विधायक आसन के सामने आ गए और उन्होंने अध्यक्ष सीपी जोशी के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए आसन के सामने नारेबाजी की। यह घटनाक्रम प्रश्नकाल के दौरान हुआ जब खान मंत्री प्रमोद भाया प्रतिपक्ष के उपनेता राजेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा खातेदारी जमीन पर बजरी खनन के पट्टे के संबंध में पूछे गये एक एक सवाल का जवाब दे रहे थे।मंत्री जब उनके एक पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे तो राठौड़ ने बीच में एक सवाल पूछना चाहा जिस पर अध्यक्ष ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद राठौड़ ने एक और पूरक प्रश्न पूछा तो अध्यक्ष ने उन्हें नीति पर नहीं बल्कि प्रासंगिक प्रश्न पूछने को कहा और अपना दिया हुआ प्रश्न पढ़ने को कहा।राठौड़ ने कहा कि वह वही कर रहे हैं। लेकिन अध्यक्ष ने उन्हें प्रासंगिक प्रश्न ही पूछने को कहा। राठौड़ ने कहा, ‘‘यही हालत रही तो हम प्रश्न पूछना बंद कर देंगे।’’ अध्यक्ष ने अगले प्रश्न की आवाज लगा दी। इस पर हंगामा शुरू हो गया और भाजपा के विधायक खड़े हो गए। उन्होंने आसन के सामने आकर नारेबाजी की।भाजपा विधायकों ने ‘अध्यक्ष जी न्याय करो’, ‘सरकार का बचाव बंद करो’ ‘जवाब देना सरकार का कर्तव्य है’ की नारेबाजी की। नारेबाजी लगभग दस मिनट चलती रही और इस बीच प्रश्नकाल का समय समाप्त हो गया।अध्यक्ष जोशी ने शून्य काल की कार्य प्रक्रिया पढना शुरू कर दिया। इस पर नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा,‘‘हमारा प्रश्न पूछने का अधिकार ही नहीं है तो हम प्रश्न के समय आएंगे ही नहीं।’ अध्यक्ष ने जवाब में ‘धन्यवाद’ कहा और भाजपा के सदस्य अपनी सीटों पर चले गए। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं