लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में बढ़ती अमर्यादित भाषा बड़ा सवाल? अपनी टिप्पणी के कारण राजेन्द्र गुढ़ा सियासी चर्चाओं का केन्द्र बने!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: July 17, 2019 20:34 IST

उदयपुरवाटी से बसपा विधायक गुढ़ा ने पहले तो खड़े होते ही वर्तमान सीएम अशोक गहलोत सरकार के बजट की तारीफ की और इसकेे बाद सीधे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर आरोप लगाना शुरू किया, लेकिन माहौल तब हंगामेदार हो गया जब गुढ़ा की अमर्यादित टिप्पणी पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ खड़े हुए.

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा जैसे संवैधानिक सदनों में अमर्यादित भाषा का बढ़ता उपयोग, बड़ा सवाल बनता जा रहा है. कांग्रेस ने जहां गुढ़ा के वक्तव्य पर मेजें थपथपाई, वहीं भाजपा पहले तो इसे सदन की कार्यवाही से हटाने की कहती रही, इसके बाद बीजेपी विधायक वैल में पहुंच गए.नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया भी नाराज हो गए, उनका कहना था कि- गलत और अमर्यादित शब्द सदन की प्रोसिडिंग में नहीं आने चाहिए.

विधानसभा जैसे संवैधानिक सदनों में अमर्यादित भाषा का बढ़ता उपयोग, बड़ा सवाल बनता जा रहा है. राजस्थान विधानसभा में बजट पर बहस के दौरान बसपा विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर कई आरोप लगाए और जब उनके आरोपों की भाषा अमर्यादित हुई तो हंगामा शुरू हो गया. 

हालांकि, कांग्रेस ने जहां गुढ़ा के वक्तव्य पर मेजें थपथपाई, वहीं भाजपा पहले तो इसे सदन की कार्यवाही से हटाने की कहती रही, इसके बाद बीजेपी विधायक वैल में पहुंच गए और नारेबाजी करते रहे, जिन्हें अध्यक्ष सीपी जोशी ने आसन पर पहुंच कर शांत किया. उन्होंने गुढ़ा की अमर्यादित टिप्पणी पर पाबंदी भी लगा दी. 

उदयपुरवाटी से बसपा विधायक गुढ़ा ने पहले तो खड़े होते ही वर्तमान सीएम अशोक गहलोत सरकार के बजट की तारीफ की और इसकेे बाद सीधे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर आरोप लगाना शुरू किया, लेकिन माहौल तब हंगामेदार हो गया जब गुढ़ा की अमर्यादित टिप्पणी पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ खड़े हुए और बोले कि- हम गालियां खाने के लिए यहां बैठे हैं, क्या? 

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया भी नाराज हो गए, उनका कहना था कि- गलत और अमर्यादित शब्द सदन की प्रोसिडिंग में नहीं आने चाहिए. यही नहीं, मदन दिलावर, किरण माहेश्वरी आदि विधायक तो न केवल गुढ़ा से माफी मांगने की बात कहते रहे, बल्कि उन्हें बाहर करने की मांग भी करते रहे.

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से अपने सियासी बयानों को लेकर भी राजेन्द्र गुढ़ा चर्चाओं का केन्द्र बने हुए हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने प्रेस से कहा था कि- राजस्थान का सीएम तो राजस्थान की मिट्टी का ही होना चाहिए और वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं. राजस्थान के हर हिस्से से हर समाज की यह आवाज थी कि गहलोत ही सीएम बनें. अशोक गहलोत जनता के दिल की आवाज थी. उन्होंने कहा कि हम बसपा के सभी छह विधायक अशोक गहलोत के साथ हैं और पूरे पांच साल गहलोत के साथ रहेंगे.

राजस्थान में सीएम का पद न केवल बीजेपी के राजनीतिक निशाने पर है, बल्कि कांग्रेस के भीतर भी इसको लेकर सियासी बयानबाजी जारी है. देखना दिलचस्प होगा कि- राजनीति के अनुभवी खिलाड़ी अशोक गहलोत पार्टी के भीतर और बाहर की प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सियासी चुनौतियों से कैसे निपटते हैं?

टॅग्स :बहुजन समाज पार्टी (बसपा)वसुंधरा राजेराजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह