लाइव न्यूज़ :

राजस्थान विधानसभा में बेरोजगारी भत्ते के मुद्दे पर BJP विधायकों का हंगामा, कांग्रेस के चुनावी वादों को बताया ढकोसला

By भाषा | Updated: July 17, 2019 14:11 IST

राज्य सरकार ने दिसंबर 2018 से मई 2019 तक 40,118 लाभार्थियों को 5909 लाख रुपये वितरित किए। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेरोजगारों का पंजीयन अब ऑनलाइन होता है और 29,019 नये पंजीकरण हुए हैं।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने बेरोजगारी भत्ते के मुद्दे को लेकर बुधवार को राज्य विधानसभा में नारेबाजी की और सदन से बहिर्गमन किया। भाजपा विधायकों ने कांग्रेस सरकार के चुनावी वादों को ढकोसला बताया। राज्य के कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री अशोक चांदना ने प्रश्नकाल के दौरान विधायक कालीचरण सर्राफ के एक सवाल के जवाब में बताया कि राज्य के रोजगार कार्यालयों में 10.73 लाख शिक्षित बेरोजगार युवा पंजीबद्ध हैं और राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत 3500 रुपये तक भत्ता देने की घोषणा की थी।उन्होंने सूचित किया कि राज्य सरकार ने दिसंबर 2018 से मई 2019 तक 40,118 लाभार्थियों को 5909 लाख रुपये वितरित किए। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेरोजगारों का पंजीयन अब ऑनलाइन होता है और 29,019 नये पंजीकरण हुए हैं। इस पर विधायक सर्राफ ने पूरक प्रश्न पूछा कि कांग्रेस सरकार के आने के बाद कितने बेरोजगार युवाओं को भत्ता मिल रहा है।नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने भी इसमें शामिल होते हुए कहा कि बांसवाड़ा, उदयपुर और डूंगरपुर जिलों में यह भत्ता पाने वाले युवाओं की संख्या कम क्यों है।मंत्री चांदना ने कहा कि ये आंकड़े तो पिछली भाजपा सरकार के ही हैं और यह शोध का विषय है कि संख्या इतनी कम क्यों है। इस पर भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया और नारेबाजी करते हुए आसन के सामने आ गए।उन्होंने भत्ते को ढकोसला करार दिया और सदन से बहिर्गमन कर दिया। सदन में प्रश्न काल की कार्रवाई जारी रही और इस दौरान भाजपा के केवल वही सदस्य सदन में आए जिनके सवाल सूचीबद्ध थे। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां