लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: अशोक तंवर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: July 24, 2021 23:02 IST

Open in App

जयपुर, 24 जुलाई हरियाणा कांग्रेस के पूर्व नेता अशोक तंवर ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने ही नेताओं के चलते यह पार्टी पतन की राह पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता निष्ठावान बनने के बजाय ‘ब्लैकमेलर’ बन गए हैं।

इसके साथ ही तंवर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के जी 23 को ‘गद्दारों का समूह’ बताया।

तंवर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जी 23 गद्दारों का समूह है जो कि कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने के लिए काम कर रहा है। कोई ईमानदारी, निष्ठा या विचारधारा की लड़ाई नहीं बची है और कोई सक्षम नेता भी नहीं बचा है।’’

उल्लेखनीय है कि तंवर ने 2019 में कांग्रेस छोड़ दी थी। तंवर ने अपने संगठन 'अपना भारत मोर्चा' की राजस्थान में शुरुआत की घोषणा भी शनिवार को की।

तंवर ने कांग्रेस में महासचिव प्रणाली पर भी हमला बोला और कहा कि ‘‘वे एजेंट के रूप में काम करते हैं जो कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा को फायदा पहुंचाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहले पार्टी आलाकमान व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की भूमिका होती थी लेकिन आजकल तो महासचिव ही एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। कांग्रेस में महासचिवों की यह व्यवस्था कांग्रेस पार्टी को ही नुकसान पहुंचा रही है। इससे भाजपा को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से फायदा होता है इसलिए वह मजबूत हो रही है।’’

हालांकि तंवर ने किसी नेता विशेष का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के नेता खुद ही पार्टी को कमजोर कर रहे हैं तो और किसी की जरूरत ही कहां है। कांग्रेस में गुटबाजी व अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अनेक कांग्रेसी तो भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं।

तंवर ने कहा, ‘‘ब्लैकमेलरों का बोलबाला है और जो अधिक ब्लैकमेल करता है उसे अधिक मिलता है।’’

तंवर ने अपने नवगठित संगठन 'अपना भारत मोर्चा' को राजस्थान में भी शुरू करने की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू