लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: अशोक गहलोत राष्ट्रगान के लिए खड़े हुए, कांग्रेस नेता करने लगे डांस, भाजपा ने लगाया 'जन गण मन...' के अपमान का आरोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 14, 2023 15:22 IST

राजस्थान में भाजपा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर राष्ट्रगान की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बैकग्राउंड में राष्ट्रगान की धुन बज रही है और मंच पर सीएम गहलोत के सामने कांग्रेस के नेता डांस कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने मुख्यमंत्री अशोक गलहोत पर लगाया राष्ट्रगान की गरिमा से खेलने का आरोप सीएम गहलोत के मंच पर कांग्रेस के नेता कर रहे थे डांस, बैकग्राउंड में बज रहा था जन गण मन...मुख्यमंत्री गहलोत के साथ यह वाकया चित्तौड़गढ़ के भदेसर तहसील के मगरदा गांव में हुआ

चित्तौड़गढ़: अशोक गहलोतराष्ट्रगान के कथित अपमान में फंस गये हैं।  राजस्थान भाजपा ने सीएम गहलोत पर राष्ट्रगान की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत चित्तौड़गढ़ के भदेसर तहसील के मगरदा गांव में आयोजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गये हुए थे।

खबरों के अनुसार कार्यक्रम में जब राष्ट्रगान की धुन बजाई जा रही थी तो सीएम गहलोत उसके सम्मान में खड़े होने का प्रयास कर रहे थे तभी मंच पर मौजूद कांग्रेस के कुछ नेता राष्ट्रगान का अपमान करते हुए नाचने लगे। इससे सीएम गहलोत भी असहज हो गये और कुछ पलों के बाद सुरक्षाकर्मियों और आयोजकों ने मंच पर नाचने वालों को किनार किया। इस पूरे घटनाक्रम में राष्ट्रगान की धुन बजती रही।

बताया जा रहा है कि सीएम गहलोत के मंच पर हुए कथित राष्ट्रगान के अपमान का वीडियो तेजी से राजस्थान से वायरल हो रहा है। इस संबंध में विपक्षी दल भाजपा ने मुख्यमंत्री गहलोत को आड़े हाथों लिया है। भाजपा के कई कार्यकर्ताओं और पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों ने राष्ट्रगान का "अपमान" करने के लिए जमकर खरी-खोटी सुनाई।

खबरों के मुताबिक वायरल हो रहे वीडियो में कांग्रेस विधायक रमीला खड़िया और चित्तौड़गढ़ के कांग्रेस रेशम मालवीय सहित दो अन्य लोग शामिल थे, जिन्होंने राष्ट्रगान के दौरान सीएम गहलोत के सामने अपने डांस की झलक पेश की थी।

स्थानीय अखबारों में की गई इस खबर की रिपोर्टों के अनुसार यह घटना बीते सोमवार को मगरदा गांव में उस वक्त हुई, जब मुख्यमंत्री गहलोत ने छोटी सरवा को पंचायत समिति घोषित किया और इसी को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उपस्थिति में राष्ट्रगान बजाया गया तभी अति उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नेता नाचने लगे।

बताया जा रहा है कि सीएम गहलोत के साथ मंच पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता इस बात से पूरी तरह अनभिज्ञ थे कि राष्ट्रगान बज रहा है और उन्हें राष्ट्रगान के सम्मान में खड़ा बी होना है। हालात और बिगड़ते उससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मंच पर मौजूद अधिकारियों ने डांस करने वाले कार्यकर्ताओं को रोका और आखिरकार किसी तरह सीएम गहलोत समेत सभी राष्ट्रगान के लिए स्थिर खड़े हुए।

टॅग्स :राष्ट्रगानअशोक गहलोतराजस्थानBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह