लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः एंबुलेंस पानी में बही, नाबालिग की मौत, पिता लापता

By भाषा | Updated: August 3, 2021 15:44 IST

Open in App

जयपुर, तीन अगस्त राजस्थान के टोंक जिले के बरौनी थाना क्षेत्र में मंगलवार तडके महिला का शव लेकर जा रही एक एंबुलेंस पानी के तेज बहाव में बह गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि उसके पिता लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है। वहीं, एंबुलेंस के चालक व एक अन्य व्यक्ति को एसडीआरएफ ने बचा लिया।

थानाधिकारी दातारसिंह ने मंगलवार को बताया कि रामजीलाल (45) अपनी पत्नी गीता देवी (42) के शव को एंबुलेंस से टोंक में अपने गांव ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस में रामजीलाल के साथ उनका पुत्र अंकित (12) व एक अन्य रिश्तेदार भी सवार था।

सिंह ने बताया कि सिरसी गांव के पास एंबुलेंस पानी के तेज बहाव में बह गई और उसमें भरे पानी में डूबने से अंकित की मौत हो गई जबकि रामजीलाल लापता है और उनकी तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि एंबुलेंस के पानी में बहने पर उसका चालक और रामजीलाल का रिश्तेदार कांच तोडकर वाहन की छत पर चढ गये और उन दोनों को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया। सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह